Video: सोनाक्षी के सामने डांस करते हुए टेरेंस की फटी पैंट

0
989

मुम्बई: नच बलिए 8 के सेट पर डांस करते हुए कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ ऐसी घटना हो गई। जिसके बाद उन्हें शर्मिदा होना पड़ा। दरअसल टेरेंस स्टेज पर डांस कर रहे थे और एक मूव के दौरान उनकी पैंट क्रॉच के पास फट गई। उस वक्त टेरेंस के साथ स्टेज पर सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थीं।

इस घटना के बाद सोनाक्षी और वहां मौजूद अन्य लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। टेरेंस को इस हालत में देखकर शो के प्रतियोगी और दूसरे कोरियोग्राफर आ गए और उन्होंने जैकेट देकर टेेरेंस को ढका। जैसे-तैसे सभी ने स्थिति संभाल ली। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

आपको बताते चले कि टेरेंस लुईस लंबे समय से डांस शो को जज करते आए हैं। उनकी कोरियोग्राफी की कंपनी भी है। उन्होंने नाच, लगान और झंकार बीट्स जैसी फिल्मों के लिए बतौर कोरियोग्राफर काम किया है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 3 में भी टेरेंस ने बतौर प्रतिभागी भाग लिया था, जिसकी शुरुआत 2005 में हुई थी।

बता दें टेरेंस लुईस, सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक मोहित सूरी नच बलिए 8 के जज हैं। इस हफ्ते शो में कोई एलीमिनेशन नहीं होगा। अगला एलीमिनेशन अब अगले हफ्ते होगा। शो में सिद्धार्थ-तृप्ति, ब्रेंट गोबले-आश्का गरोडिया की जोड़ी ने वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा एंट्री ली है।

यहां देखें वीडियो:

नीचे दिए लिंक को किल्क कर अन्य खबरें पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)