OMG रणवीर-दीपिका की शादी के कार्ड में निकली गलतियां, देखें तस्वीरें

सोशल मीडिया पर इस कार्ड में लोगों ने गलतिया निकालनी शुरू कर दीं। हिंदी के कार्ड में दो गलत शब्द ‘की’ और ‘दीपीका’ यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे है।

0
568

मुम्बई: अनुष्का-विराट कोहली की शादी के बाद फैंस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी का इंतजार कर रहे हैं और अब खबर मिली है कि अगले महीने यानी दीवाली के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

इस खबर के बारें में हम पहले भी आपको बता चुके हैं लेकिन अब ये खबर कंफर्म हो चुकी है। दरअसल, दोनों ने ही अपनी शादी का ऐलान कर दिया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी का कार्ड दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था लेकिन गोल्डन कलर के बॉर्डर वाले इस कार्ड में वेन्यू का जिक्र नहीं किया है।

शादी कार्ड का सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही दीपिका और रणवीर सिंह ट्रेंड में बने हुए हैं। उनके फैंस उनकी शादी से जुड़ी हर अपडेट लेना चाहते हैं। लेकिन शादी की जानकारी के बजाए दीपिका-रणवीर अपने शादी के कार्ड के कारण चर्चा में आने से ज्यादा ट्रोलिंग के शिकार हो गए है।

दरअसल, दोनों ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कार्ड जारी किया है लेकिन हिन्दी भाषा में जारी कार्ड में कई कमियां पाई गई है, जैसे कार्ड में दीपिका की जगह दीपीका लिखा गया है। सोशल मीडिया पर इस कार्ड में लोगों ने गलतिया निकालनी शुरू कर दीं। हिंदी के कार्ड में दो गलत शब्द ‘की’ और ‘दीपीका’ यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे है। बता दें कि, हिंदी के इन वाक्यों में ‘की’ की जगह ‘कि’ और ‘दीपीका’ की जगह ‘दीपिका’ लिखा जाना चाहिए था।

दीपिका-रणवीर ने पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया है वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। रणवीर-दीपिका ने साथ मिलकर तीन बेहतरीन फिल्में दी। जिसमें पद्मावत, रामलीला और बाजीराव मस्तानी है। बता दें इन दोनों की शादी के बाद दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके लिए पिछले दिनों प्रियंका राजस्थान के जोधपुर में शादी की ज्वैलरी और वैन्यू देखने आई थी। अनुमान लगाया जा रहा है शादी पूरी तरह से भारतीय रीति-रिवाजों के साथ की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं