राजीव गांधी के वो 4 बड़े काम, जिनकी वजह से दुनिया में बदली थी भारत की तस्वीर

0
1460

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 75वीं जयंती है। राजीव गांधी के जन्म से लेकर उनके राजनीतिक क्षेत्र के तमाम किस्से हम जानते हैं। राजीव गांधी कभी राजनेता नहीं बनना चाहते हैं लेकिन मां इंदिरा गांधी की मौत के बाद उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया।

राजीव गांधी भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने शुरू से तकनीकी क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने की सोची। 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। चलिए आज राजीव के कुछ ऐसे कामों के बारें में जानते हैं जो आधुनिक भारत बनाने के लिए जरूरी थे।

दूररसंचार क्रांति
क्या आपको बता जिस न्यू इंडिया या डिजिटल इंडिया की हम चर्चा करते हैं उसकी नींव सबसे पहले राजीव गांधी ने भारत में रखी थी। राजीव गांधी को डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में  भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) की स्थापना हुई। 1986 में राजीव की पहल से ही एमटीएनएल की स्थापना हुई, जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति में अहम भूमिका निभाई।

कंप्यूटर क्रांति 
राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है। देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियां एमटीएनएल और वीएसएनएल की शुरुआत उनके कार्यकाल के दौरान हुआ। दुनिया को पहला कंप्यूटर 1940 के आखिर में मिला, लेकिन भारत ने पहली बार 1956 में कंप्यूटर खरीदा। तब इसकी कीमत 10 लाख रुपये थी और इसका नाम HEC-2M था।

नवोदय विद्यालय की स्थापना 
आज जो भारत के कोने-कोने में नवोदय विद्यालय स्थापित हैं उसके पीछे की सोच राजीव गांधी की है। ये आवासीय विद्यालय हैं। यहां बच्चों को छह से 12 वीं तक की मुफ्त शिक्षा मिलती है। हॉस्टल में रहने की सुविधा भी फ्री मिलती है।

वोट देने की उम्र कम की
21 साल के लोग ही पहले वोट दे सकते थे। लेकिन राजीव गांधी के सत्ता में आने के बाद  वोट देने की उम्र को 21 से घटाकर 18 साल कर दिया था। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की।

ये भी पढ़ें:
Video: ‘हमें शुरू से ही सीखाया गया कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ जानें किसने दिया ऐसा बयान
मिशन मंगल 100 करोड़ के क्लब में शामिल, जानिए बाटला हाउस ने 5वें दिन कौनसे रिकॉर्ड तोड़े
अंतरिक्ष में भारत की बड़ी उपलब्धि, चांद की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान- 2

 

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं