अटल, जेटली.. के बाद अब नरेंद्र मोदी की बारी: मुस्लिम सांसद

0
955

मुस्लिम सांसद लॉर्ड नजीर अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित ट्वीट किया। जिसके कारण सोशल मीडिया का माहौल गरम हो गया। दरअसल, ब्रिटिश संसद के मुस्लिम सांसद लॉर्ड नजीर अहमद ने अपने ट्विटर पर लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व वित्‍तमंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज, मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबू लाल गौर, गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर की एक साल के अंदर मौत हो गई। उन्‍होंने कहा कि अगला नंबर नरेंद्र मोदी का है।

फिर क्या, नजीर अहमद के इस आपत्तिजनक ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोगों ने आलोचना की। केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने ट्वीट कर कहा, ‘इस तरह के ब्रिटिश प्रबुद्ध वर्ग के बीच मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि इस धरती पर कैसे-कैसे लोग आ गए हैं। क्‍या आप लोगों को मैनेज करके हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्‍य बन गए हैं।’

बता दें, नजीर अहमद का जन्म पाकिस्तान में हुआ है। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड में आजीवन सदस्‍य नियुक्‍त किए गए। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड में उच्‍च शिक्षित और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्‍य बनाया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने नजीर अहमद के ज्ञान पर सवाल उठाया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

यह वही लॉर्ड नजीर अहमद हैं जिन पर 1970 के दशक में एक बच्‍ची और एक बच्‍चे के साथ रेप करने के प्रयास और यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगा है। ये दोनों बच्‍चे 13 साल से कम उम्र के थे। इस मामले की जांच वर्ष 2016 में शुरू हुई थी।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now