श्रद्धा हत्याकांड में हुए चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या है हत्या की असली वजह?

2
700

दिल्ली के मेहरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे भारत में सनसनी फैलाए हुए हैं। हर मिनट नए-नए खुलासे आ रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं होने पर हम यहां नहीं लिख रहे। फिलहाल जिन बातों की पुष्टि हुई है वो हैं अब तक 10 बॉडी पार्ट्स मिलने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है। एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, वो यह कि आफताब ने मर्डर के बाद एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया था। तब श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स फ्लैट में ही थे।

आफताब और दूसरी लड़की डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। पुलिस अब इस डेटिंग ऐप से आफताब के प्रोफाइल की जानकारी जुटाएगी। पुलिस जानेगी कि आफताब किन लड़कियों से मिला और क्या हत्या की वजह इनमें से कोई लड़की तो नहीं।

कब हुआ श्रद्धा का मर्डर मई या जुलाई?
श्रद्धा मर्डर केस में अब सवाल ये है कि आखिर उसका मर्डर कब हुआ? सवाल की वजह दो दावे हैं। पहला दावा पुलिस का है, जो कह रही है कि श्रद्धा का मर्डर मई में हुआ। दूसरा दावा दोस्त लक्ष्मण नडार का है, जो कह रहा है कि जुलाई में उसकी श्रद्धा से बातचीत हुई थी। लक्ष्मण ने दावा सोमवार को एक इंटरव्यू में किया। उसने बताया कि जुलाई में श्रद्धा ने वॉट्सऐप के जरिए उससे कॉन्टैक्ट भी किया था। श्रद्धा काफी डरी हुई थी। तब उसने कहा था कि मुझे बचा लो, वरना आफताब मार डालेगा।

ये भी पढ़ें: 8 अरब हुई दुनिया की आबादी, जानिए अब इसके असर क्या होंगे?

क्या हो रहा पूरे केस में अबतक-

श्रद्धा ने ही डेटिंग ऐप पर आफताब से संपर्क किया था
अब यह सामने आया है कि डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए श्रद्धा ने आफताब से संपर्क किया था। इस ऐप पर फीमेल मेंबर ही सबसे पहले मैच में दिखाए जा रहे मेल मेंबर को कॉन्टैक्ट कर सकती है।

मर्डर के बाद दूसरी लड़की फ्लैट में बुलाई
श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब ने डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए ही दूसरी लड़कियों से संपर्क किया। एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया भी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब दूसरी लड़की घर आई तो श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। उन्हें आफताब ने आलमारी में छिपा दिया। दिल्ली पुलिस अब बम्बल से जानकारी मांगने की तैयारी कर रही है। पुलिस को पता करना है कि मर्डर के बाद जो लड़की आफताब के घर आई थी, वो कौन है। पुलिस जानना चाहती है कि क्या यही लड़की इस हत्या की वजह है।

ये भी पढ़ें: सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के किए 35 टुकड़े, दिल्ली में हुआ दिलदहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा

जंगल के पास फ्लैट दिलाने वाला अरेस्ट
मर्डर केस में बद्री नाम के शख्स की एंट्री हुई है। यही वो शख्स है, जिसने आफताब को महरौली इलाके में फ्लैट दिलाया। पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है। इसी फ्लैट से आफताब शव के टुकड़े फेंकने के लिए जंगल जाता था।

गूगल की ली मदद-
आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे। सबूत मिटाने के लिए गूगल पर खून साफ करने का तरीका भी ढूंढा था। इसके बाद ही उसने श्रद्धा का मर्डर किया और आरी से काटकर उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए। 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में श्रद्धा के टुकड़े फेंके।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

Comments are closed.