Shani 2024: साल 2024 में इन राशियों पर रहेगा शनि का दोष, हर तरह से रहेंगे परेशान

2024 is the year of Saturn : हिन्दू पंचाग के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में शनि देव हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते है। शनि को कलियुग का दंडाधिकारी भी बताया गया है, यानी शनि देव कलियुग में लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। साल 2023 खत्म होने को है और अभी शनि खुद की राशि कुंभ में विराजमान हैं।

0
254

2024 is the year of Saturn : हिन्दू पंचाग के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में शनि देव हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते है। शनि को कलियुग का दंडाधिकारी भी बताया गया है, यानी शनि देव कलियुग में लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। साल 2023 खत्म होने को है और अभी शनि खुद की राशि कुंभ में विराजमान हैं।

लेकिन साल 2024 में शनि की उल्टी चाल कुछ राशियों पर बहुत भारी रहने वाली है। साल 2024 में शनि कुंभ राशि में हीं रहेंगे। लेकिन इस राशि में रहते हुए भी शनि की चाल बदल जाएगी। 29 जून, 2024 से 15 नवंबर,2024 तक शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था रहेंगे। साल 2024 में कुछ जातक शनि के दोष से परेशान रहेंगे। आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में…

मकर राशि

साल 2024 में मकर राशि के लोग शनि देव की उल्टी चाल से परेशान रहेंगे। शनि दोष की वजह से इन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। साल 2024 में शनि के दुष्प्रभाव से मकर राशि के लोगों के हर काम में बहुत अड़चनें आएंगी। इस दौरान आपको को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

इन राशि के लोगों पर अगले साल भी शनि की साढ़ेसाती भी रहेगी, जिसकी वजह से आप पर परेशानियों का पहाड़ टूट सकता है। अगले साल आप अपने बढ़े हुए खर्चों से परेशान रहेंगे। इन राशि के लोगों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत होगी।


कर्क राशि

साल 2024 में कर्क राशि के लोग शनि दोष से परेशान रहेंगे। कर्क राशि के जातकों को साल 2024 में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। शनि के वक्री होने पर इन जातकों को बहुत कष्‍ट उठाना पड़ेगा। इन राशि के लोगों को अगले साल आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कर्क राशि वालो को सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। शनि दोष से आपके हर काम में बाधा आएगी। शनि आपसे कड़ी मेहनत करवाएंगे, तभी आपको कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

साल 2024 में कुंभ राशि के लोग शनि के वक्री रहने के दौरान कई उतार-चढ़ाव का सामना करेंगे। साल 2024 में इस राशि के लोगों को सेहत संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुरानी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इस राशि के लोग मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे।

नौकरी-कारोबार में भी आपको मनमुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। कुंभ राशि के लोगों को साल 2024 में नौकरी-कारोबार में कई अससफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। इस साल आपके खर्चे बढ़े हुए रहेंगे।

ये भी पढ़ें : हॉलीवुड स्टार विन डीजल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पूर्व असिस्टेंट ने किए चौकाने वाले खुलासे

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।