0
1314

प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन, नौकरी, यात्रा आदि को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन आपका। जानिए क्या कहती है 30 अक्टूबर 2019 राशिफल। तीन सौम्य ग्रह बुध, बृहस्पति और शुक्र का मिलन मंगल की राशि वृश्चिक में हो रहा है। अतः वृश्चिक राशि वालों के लिए यह युति काफी महत्वपूर्ण मानी जाएगी क्योंकि ये प्रमुख सौम्य ग्रहों का एक ही राशि में मिलना संपूर्ण संसार के लिए शुभ संकेत है।

मेष राशि- आपके लिए यह त्रिग्रही योग अष्टम आयु प्रताप भाव में पड़ रहा है। अतः स्वास्थ्य के लिए थोड़ा प्रतिकूल रहेगा, किंतु मान-सम्मान की दृष्टि से बेहतर है इनकी दृष्टि धनभाव पर पड़ने के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन आएगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृषभ राशि- आपकी राशि से सप्तम भाव में इन ग्रहों का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, कार्य व्यापार की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा, वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी शीघ्रता दिखाएं। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा एवं उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए शत्रुभाव में इनकी युति मिलाजुला फल देगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचना पड़ेगा। व्यय भाव पर दृष्टि अधिक अपव्यय कराएगी। यात्रा देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि- पंचम भाव में पढ़ने वाली ये युति शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगी। कोई भी अनुबंध करना चाह रहे हैं तो यह योग बेहतरीन है। आप इसका लाभ उठा सकते हैं। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है।

सिंह राशि- आपके चतुर्थ भाव में ये त्रिग्रही योग मानसिक शांति तो देगा ही साथ ही मकान-वाहन के क्रय का योग भी बनाएगा। कर्मभाव पर इनकी दृष्टि के फलस्वरुप नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल एवं परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि- पराक्रम भाव में तीनों सौम्य ग्रहों की युति के परिणामस्वरूप पौरुष एवं भाग्य की वृद्धि होगी। थोड़ी भी मेहनत करेंगे तो अधिक सफलता मिलेगी। भाग्य भाव पर इनकी दृष्टि देशाटन का सुख तो देगी ही कार्यक्षेत्र में भी विस्तार होगा। आयात-निर्यात का व्यापार भी लाभदायक रहेगा।

तुला राशि- आपकी राशि के धनभाव में इन ग्रहों का मिलन आर्थिक तंगी से मुक्ति प्रदान करेगा। काफी दिनों का रुका हुआ धन वापस आने के योग है। वाणी की मधुरता बनाए रखें। हमेशा इसका ध्यान रखें कि कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। नेत्र विकार से बचें।

वृश्चिक राशि- आपकी राशि के लिए यह युति किसी वरदान से कम नहीं है। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी।

धनु राशि- आपकी राशि से व्यय भाव में तीनों सौम्य ग्रहों बुध, गुरु एवं शुक्र का मिलन मांगलिक एवं यात्रा पर अधिक व्यय कराएगा। महत्वपूर्ण कार्यों में थोड़ा विलंब भी हो सकता है किंतु हताश न हों शीघ्र ही सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामले कोर्ट से बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा।

मकर राशि- आपके लिए लाभ भाव में यह संयोग एक से अधिक आय के साधन बनाएगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों अथवा बड़े भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार हेतु प्रयास तेज करें। सफलता अवश्य मिलेगी। नए अनुबंध की प्राप्ति का भी योग है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि- कर्म भाव में त्रिग्रही योग कार्यक्षेत्र का विस्तार करेगा। रोजगार में उन्नति के अवसर आएंगे। किसी बड़ी सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो समय अनुकूल रहेगा। प्रभाव वृद्धि के साथ-साथ उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मकान अथवा वाहन के क्रय का बेहतरीन योग बना हुआ है लाभ उठाएं।

मीन राशि- भाग्य भाव में तीन सौम्य ग्रहों का संयोग लाभदायक तो रहेगा ही तीर्थयात्रा एवं देशाटन का भी अवसर प्रदान करेगा। पराक्रम भाव पर इनकी पूर्णदृष्टि पौरुष वृद्धि करेगी और लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देते हुए आगे बढ़ते रहें।