आज शरद पूर्णिमा पर दिखेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण… खीर में नहीं बरसेगा अमृत

चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। इस बार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर की शाम 04 बजकर 06 मिनट से शुरू हो जाएगा।

0
231

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) आज यानी (28 अक्टूबर) लगने वाला है। वहीं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को लगा था। आज शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर इस दिन यानी शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। जो भी व्यक्ति इस दिन खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं, उस पर अमृत बरसता है। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा।

ये भी पढ़े : मुकेश अंबानी को एक बार फिर से मिली जान से मारने की धमकी, रखी 20 करोड़ रुपये की मांग…पढें पूरी खबर

इस बार नौ साल के बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है और यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। 28 अक्तूबर को दोपहर के बाद से ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। इस वजह से शरद पूर्णिमा पर बनने वाली खीर भी इस बार मध्य रात्रि में नहीं बनेगी।

भारत में कब दिखेगा चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। इस बार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर की शाम 04 बजकर 06 मिनट से शुरू हो जाएगा। पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर को रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा।

ग्रहण के दिन ये भूल कर भी न करें

  • ग्रहण के दौरान न तो भोजन पकाना चाहिए और न ही खाना चाहिए।  इसके अलावा शास्त्रों में ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • इसके अलावा ग्रहण के दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए और न ही मंदिर का पट खुला रखना चाहिए।
  • साथ ही ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। और न साथ ही नुकीली या धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें तो चंद्र ग्रहण को आप अपनी आखों से देख सकते हैं। जबकि सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ये आपकी आंखों को नुकसान पहुंता सकता है।

दुनिया में और कहां-कहां दिखेगा
जानकारों के अनुसार साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के सभी राज्यों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़े : मुकेश अंबानी को एक बार फिर से मिली जान से मारने की धमकी, रखी 20 करोड़ रुपये की मांग…पढें पूरी खबर

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।