जानें इस साल के धनतेरस का शुभ मुहूर्त, महत्व.. क्या खरीदें जिससे घर में आएगी शुभ समृद्धि

Dhanteras 2023 : ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं, खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व से जुड़ी कुछ खास बातें।

0
416

Dhanteras 2023: इस साल 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है।ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं, खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व से जुड़ी कुछ खास बातें।

धनतेरस कथा
पौराणिक कथा के अनुसार जब अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं और दानवों के द्वारा समुद्र मंथन किया गया था, तो एक-एक करके उससे क्रमशः चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई। समुद्र मंथन के बाद सबसे अंत में अमृत की प्राप्ति हुई थी। कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि समुद्र से अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए वह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, इसलिए धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन धन्वंतरि देव के पूजन का विधान है।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। इस साल 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है। इस साल धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।  धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है।

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में बर्तन और सोने-चांदी के अलावा वाहन, जमीन-जायदाद के सौदे, लग्जरी चीजें और घर में काम आने वाले अन्य दूसरी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है।

धनतेरस पर क्या खरीदें?

धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। धनतेरस पर धनतेरस पर आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें?

इस दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है। इस शुभ अवसर पर शीशे या कांच, चीनी मिट्टी या बोन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है, इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं भी न खरीदें।

धनतेरस पर करें ये उपाय

  • धनतेरस के दिन घर और बाहर 13 दीपक जलाने से बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
  • धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करें।
  • इस दिन यदि आप सूर्यास्त से पहले दान करते हैं तो आपको धन की कमी नहीं होगी। हालांकि इस दिन सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान नहीं करना है।
  • धनतेरस पर पशुओं की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
  • दान करना पुण्य कर्म है। माना जाता है कि, दान करने से पिछले जन्म के पाप धुल जाते है। धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है।

ये भी पढ़े : Dhanteras 2023: इस धनतेरह पर करें अपनी राशि के अनुसार शॉपिंग, नहीं होगी पैसे की तंगी

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।