PETA का चौंकाने वाला दावा, दूध से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद, छिड़ी बहस

0
2470

लाइफस्टाइल डेस्क: शराब पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा हमें बचपन और बूढ़ापे तक समझाया जाता है। लेकिन एक रिसर्च ने इसे झूठा साबित कर दिया है कि शराब सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती। दरअसल पेटा PETA (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) ने दूध पीने से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद बताया है। इसके बाद लोग काफी हैरान हैं कि ऐसा आखिर क्यों माना गया।

रिसर्च में सामने आया कि बियर पीना दूध से ज्यादा फायदेमंद है। बियर न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि इसे पीने से उम्र भी बढ़ती है। पेटा ने लोगों को दूध न पीने की सलाह दी है। इतना ही नहीं, पेटा ने दूध पीने के कई नुकसान भी उजागर किए हैं।

दूध से कई घातक बीमारियां-
इसमें बताया गया है कि दूध मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण भी बनता है। पेटा ने यह दावा हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट के आधार पर किया है। इस बयान को शाकाहारी होने के फायदों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. हालांकि इस दावे के बाद एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

बियर में पोषण तत्व ज्यादा-
बियर को एक एल्कोहल बेवरेज माना जाता है। इसे बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बियर इंसान के हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करती है। शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए भी इसे काफी फायदेमंद बताया जाता है।

जबकि दूध पीने से कई तरह के हृदय रोग, मोटोपा, डायबिटीज और कैंसर की बीमारियों उत्पन्न होती हैं।पेटा की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि बियर दूध से ज्यादा फायदेमंद हो सकती है, लेकिन फिर भी वो एल्कोहो युक्त प्रोडक्ट है। जरूरत से ज्यादा बियर पीना भी सेहत के लिए खतरनाक है। हालांकि ये दावा कितना सच्चा है अभी इसपर बहस जारी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..