अपने परिजन, मित्रों को इन कोट्स के साथ भेजिए दशहरेे की शुभकामनांए

इस दिन को लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में रावण दहन के साथ मनाते हैं। दशहरे को अंधेरे पर प्रकाश की जीत के रुप में याद किया जाता है। यानी यह पर्व इस बात पर जोर देता है कि जीवन में प्रकाश आने के लिए पहले अंधकार से लड़ना पड़ता है।

0
123

आज दशहरे का पर्व है। आज के दिन पूरी दुनिया इस पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाती है। कहते हैं नवरात्रि के बाद दशहरा भगवान राम की जीत के जश्र्न के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में रावण दहन के साथ मनाते हैं। दशहरे को अंधेरे पर प्रकाश की जीत के रुप में याद किया जाता है। यानी यह पर्व इस बात पर जोर देता है कि जीवन में प्रकाश आने के लिए पहले अंधकार से लड़ना पड़ता है।

दशहरा का युद्ध जहां राम और रावण के युद्ध से जुड़ा हुआ है, उसी तरह यह मां दुर्गा और महिषासुर के युद्ध से भी जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि दस दिनों की लंबी लड़ाई के बाद मां दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इस दिन के पर्व के अवसर पर आप अपने मित्र, परिवार, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो ये कोट्स आपके काम आ सकते हैं।

  1. त्यौहारों की यह बेला आपको ना रहने दे अकेला

किसी भी मौके पर ना आए दुख

दशहरे के मौके पर आपको और आपके परिवार को मिले अपार सुख

हैप्पी दशहरा 2023

2. रंग-रंग राधा हुई

कान्हा हुए गुलाल

राम ने की राणव पर विजय

अच्छाई की हुई जीत और बुराई की पराजय

दशहरा की शुभकामनाएं

3. दशहरे के इस पावन अवसर पर मेरे मन की है यही कामना

आपको हमेशा मिले खुशियां और कभी ना हो दुख से सामना

4. बिना सोचे ना बोलो

बिना सोचे ना करो कोई काम

बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण

सोच-विचार के जीते राजा राम

5. इससे पहले कि दशहरे का दिन आए

मेरा मैसेज सब तक पहुंच जाए

सभी फोन नेटवर्क जाम हो जाए

दशहरे की विश करना ही आम हो जाए

दशहरे की मेरी ये पोस्ट वायरल हो जाए

6. भगवान राम ने जीती थी लंका

आप भी जीत सकते हैं पूरी दुनिया

बुराई का नाता छोड़ अच्छाई की करें आवभगत

7. दुनिया का जो हाल है

चारों ओर हाहाकार है

शांति और अमन से मिटानी होगी बुराई

जाति और धर्म के भेदभाव को मिटाकर दशहरे पर सामने लानी होगी सच्चाई

8. दशहरे पर जरूरी है अपने अंदर के रावण का अंत

सही मायने में दशहरे का है आपसे यही संबंध

Happy Dussehra 2023

9. भीतर के रावण को आज आग खुद लगाएंगे,

सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे,

दशहरा की शुभकामनाएं

10. सच्चाई की जीत

बुराई की हार

आपके लिए बहुत खुशियों से भर जाए

दशहरे का यह त्यौहार

11. कुछ आपका कुछ हमारा

दशहरे के त्यौहार से है नाता

बुराई का नाश कर अच्छे संबंध बनाए हैं

वर्ना कोई ऐसी ही इतना खास नहीं बन जाता

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

12. अज्ञान नहीं ज्ञान

बुराई नहीं सम्मान

पाप नहीं पुण्य

अत्याचार नहीं सदाचार

आपको और आपके परिवार को मुबारक हो दशहरे का यह त्यौहार

13. त्यौहार आया और अपने साथ सुख समृद्धि लाया

मनाएं ये खुशी का पर्व और दूर करें अपनी समस्याएं

आपको और आपके परिवार को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

14. हर दिन सूरज उगता है

हर दिन लाता है नया सवेरा

हर दिन अंधकार का होता है अंत

हर दिन होती है बुराई पर अच्छाई की जीत

चलिए आज हम एक दूसरे के साथ लेते हैं प्रण

अपने जीवन में भी लाएंगे यही सवेरा

बुराई का करेंगे नाश और अच्छाई की होगी जीत

Happy Dussehra 2023

15. दशहरा के इस पावन अवसर पर

भगवान राम से है मेरी यह प्रार्थना

आपके घर आएं अपार खुशियां और समृद्धि

वैभव के साथ मनाया जाए जश्न

आपके मन में कभी ना रहे कोई प्रश्न

हैप्पी दशहरा 2023

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।