100 साल तक नहीं आएगा ऐसा दुर्लभ योग,अक्षय तृतीया पर जरूर कर लें ये काम

माना जाता है कि इस दिन खरीदा सोना कभी खत्म नहीं होता, क्योंकि भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी खुद उसकी रक्षा करते हैं।

0
536

लाइफस्टाइल डेस्क: अक्षय तृतीया पर कारोबार के लिहाज से खरीदारी का महामुहूर्त शुभ रहेगा। अगले 100 साल तक ऐसा दुर्लभ योग नहीं आएगा। अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग बहुत शुभ माना जाता है। जो इस बार बन रहा है। अक्षय तृतीया पर खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरा दिन शुभ है। इस पर्व पर ग्रह-नक्षत्रों से बन रहे पंच महायोग में की गई खरीद-फरोख्त और अन्य कार्य शुभ और मंगलकारी रहेंगे।

पंडितों का कहना है कि अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है। यानी इस दिन बिना सोचे-समझे हर तरह के शुभ काम कर सकते हैं। साथ ही हर तरह की खरीदी के लिए ये दिन अबूझ मुहूर्त होता है। माना जाता है कि इस दिन खरीदा सोना कभी खत्म नहीं होता, क्योंकि भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी खुद उसकी रक्षा करते हैं।

अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी-

  • अक्षय तृतीया के दिन सभी लोग सोना और प्रॉपर्टी खरीदी के साथ राशि के अनुसार खरीदारी भी कर सकते हैं। मेष और वृश्चिक राशि वाले लोग तांबे के बर्तन और लाल रंग के कपड़े खरीद सकते हैं।
  • वृष और तुला राशि वालों के लिए अमेरिकन डायमंड और चांदी की ज्वैलरी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए सोने के साथ ही कांसे के बर्तन और अन्य चीजें की खरीदारी सौभाग्य बढ़ाने वाली रहेगी।
  • धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए गोल्ड ज्वैलरी, पीले कपड़े और पीतल के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। कर्क राशि के लिए चांदी की ज्वैलरी और सिंह वालों को सोने और तांबे से बनी चीजें खरीदनी चाहिए। मकर और कुंभ राशि के लोग लोहे और फर्नीचर के सामानों के अलावा अष्टधातु से बनी चीजें खरीद सकते हैं।ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।