कच्चा अंडा खाना सेहत के लिए सही है या नहीं….? इस सवाल से हैं कन्फ्यूज, तो ये रहा सही जवाब

0
1916

हेल्थ डेस्क: अंडा सेहत के लिए कितना जरूरी है ये सब जानते हैं लेकिन जिस प्रकार ‘मुर्गी पहले आई या अंडा’ ये एक बड़ा कन्फ्यूजिंग सवाल है वैसे ही कुछ लोगों के लिए कच्चा अंडा खाना सही है या नहीं ये एक बड़ा सवाल है। जिसका जवाब उन्हें शायद कभी मिला नहीं।

सेहतमंद रहने के लिए कुछ लोग दूध में कच्चा अंडा डालकर खाते हैं तो कुछ यू ही खा जाते हैं। आज तक तो कुछ लोगों को ये भी नहीं पता कि अंडे का कौन-सा भाग उनके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है। खैर, इन सब बातों को छोड़िए और ये जानिए कि कच्चा अंडा आपको खाना चाहिए या नहीं। इस बारें में कई रिचर्स हुई और उनमें बताया गया है कि कच्चा अंडा सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार बिना पके हुए कच्चे अंडे में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो हेल्थ के लिए नुकसानदायी भी होते हैं।

क्यों होते हैं कच्चे अंडे सेहत के लिए खराब-
कच्चे अंडे में काफी सारे बैक्टीरिया होते हैं, इसलिए प्राय: इसे न खाने की ही सलाह दी जाती है। अंडे के तीन भाग होते हैं, उसका छिलका, पीला भाग और सफेद भाग। दरअसल, जब मुर्गी अंडा देती है तब उस पर साल्मोनेला (Salmonella) नाम का बैक्टिरिया होता है, जो कि छिलके पर रहता है।

यदि कच्चा अंडा खाने के साथ-साथ यदि ये आपके शरीर में चला जाता है तो आपको उल्टी, दस्त, बुखार और सिर दर्द जैसी बीमारी हो सकती हैं। कच्चे अंडे की सफेदी में प्रोटीन एविडिन होता है, जो बायोटिन के पचने की क्रिया को रोक सकता है। इससे आपको सेहत संबंधी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

कच्चे अंडे में कौनसे होते पोषक तत्व
शोधकर्ताओं का मानना है कि कच्चे अंडे में ल्यूटिन (Lutein) और जेक्सैंथिन (Zeaxanthin) एंटीऑक्सिडेंट्स काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो कि आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये बात भी ध्यान रखना जरूरी है कि लगभग सभी न्यूट्रिशन जर्दी (पीले भाग) में होते हैं, सफेद में ज्यादातर प्रोटीन होता है। साथ ही साथ इसमें कोलीन नाम का मिनरल्स भी पाया जाता है, जो कि मस्तिष्क को सही तरह से काम करने में मदद करता है।

फिर कैसा अंडा खाए-
जब कच्चा अंडा जितना सेहतमंद है उतना ही नुकसानदायक जैसा कि ऊपर बताया गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि यदि अंडे को उबाल कर खाया जाता है तो उसके पोषकतत्व खत्म नहीं होते हैं। यदि आप कच्चा अंडा खा भी लेते हैं तो इससे बैक्टीरिया फैलने और डाइजेशन की समस्या हो सकती है लेकिन पक्का अंडा खाने में ऐसा कुछ नहीं होता है। पक्का अंडा सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है।

(सेहत जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

ये भी पढ़ें:
फ्लाइट में लड़कियों को घूरने में लगा था पति, पत्नी ने लैपटॉप सिर पर दे मारा, ट्रेंड हुआ Video
आजम खान पर भड़की स्मृति ईरानी, संसद वह जगह नहीं, जहां आप औरतों की आंखों में झांकें
सितंबर में लॉन्च होगा Samsung गैलेक्सी फोल्ड, जानें कीमत और फीचर्स

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं