भारत के इस गांव को मिला ‘Best Tourism Village’ का अवार्ड, जानें क्या है खास

0
388

9 अक्टूबर गुरुवार को भारत के पर्यटन मंत्रालय ने गुजरात के धोर्डो गांव को संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के विश्व पर्यटन संगठन (World tourist Organization) ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव (Best Tourism Village) के रूप में अवार्ड से सम्मानित किया है। क्या आप जानते हैं इस गांव के बारें अगर नहीं तो चलिए जानते इस गांव से जुड़ी कुछ खास बातें हम आपको बताते हैं और अगर आपको ये खबर अच्छी लगें तो शेयर जरुर करें…

कुछ साल पहले ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोर्डो को पर्यटन स्थल के रूप में डेवलप करने का निर्णय लिया था। पीएम मोदी ने कच्छ के इस सफेद रण को पर्यटन आकर्षण के रूप में पहचान कर सर्दियों में यहां एक तंबू शहर की स्थापना कर धोर्डो गांव में रण उत्सव की शुरुआत की थी।

गुजरात के किस जिले में है धोर्डो गांव
धोर्डो गांव गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। भारत के सुंदर प्राकृतिक स्थल में से एक है। बता दें कि यह थार रेगिस्तान में नमक का दलदल है। धोर्डो गांव हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर साल इस गांव में वार्षिक रण उत्सव भी आयोजित की जाती है।

ये भी पढ़ें: इस शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन, जानें किस उम्र की कन्या पूजन से मिलता देवी का वरदान

क्यों है यह गांव चर्चा में 
धोर्डो गांव अपने वार्षिक रण उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यह एक सांस्कृतिक उत्सव है, जो कि क्षेत्र की पारंपरिक कला, संगीत, नृत्य और शिल्प को प्रदर्शित करती है। वैसे तो आम रण उत्सव महज तीन दिन का होता है, लेकिन धोर्डो में आयोजित रण उत्सव लगभग 100 दिन से भी ज्यादा का होता है।

ये भी पढ़ें:  इस देश पर हुआ एलियंस अटैक…अचानक हुआ आसमान गुलाबी, VIDEO देखकर दंग रह जाएंगे आप

पर्यटक हर साल इस वार्षिक उत्सव और यहां की खूबसूरती को देखने आते हैं। इस वार्षिक उत्सव के दौरान टूरिस्ट यहां के सांस्कृतिक प्रदर्शन, लोक नृत्य एवं संगीत, ऊंट की सवारी, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्वादिष्ट पारंपरिक एवं स्थानीय व्यंजन का आनंद लेते हैं। हर साल धोर्डो वार्षिक रणोत्सव अक्टूबर के आखिरी सप्ताह के आसपास शुरू होकर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक चलता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।