ऊनी कपड़ों से आ रही है बदबू? जानें बिना वॉश के कैसे करें साफ

0
1050

Woolen Clothes Smell: सर्दियों का मौसम आ चुका है ऐसे में कभी भी गर्म कपड़ों की जरुरत पड़ सकती है। अक्सर देखा जाता है कि लंबे समय से बंद पड़े ऊनी कपड़ों में अजीब तरह की गंद आने लगती है। ऐसे में इसे साफ करने का सही तरीका पता होना चाहिए। वरना ऊनी कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर आप भी ऊनी कपड़ों से आने वाली अजीब सी बदबू से परेशान है तो आज हम आपको यहां कुछ घरेलू टिप्स दे रहे हैं।

बेकिंग सोड़ा-
आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बेकिंग सोडा की मदद से मिनटों में ऊनी कपड़ो की सफाई किया जा सकता हैं। अलमारी से निकालने के बाद कुछ दिनों तक कपड़ो को धूप दिखाएं फिर आप एक पोटली में बेकिंग सोडा डाले और उसे कपड़ो के अंदर रखें। ऐसा करने से बदबू गायब हो जाएंगी।

एसेंशियल ऑयल-
आप अपने ऊनी कपड़ो की सफाई करने के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दे कि एसेंशियल ऑयल ऊनी कपड़ो के लिए काफी अच्छे होते हैं। यह आसानी से आपको ऊनी कपड़ो की बदबू को मिनटों में गायब कर देगा। र्सिफ 2 से 4 बूंद एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर आप अपने ऊनी कपड़ों को धो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: पत्नी को था इंस्ट्राग्राम रील्स बनाने का शौक, पति ने की ऐसी हरकत अब हुआ वायरल

नींबू-
आप नींबू का इस्तेमाल करके भी मिनटों में अपने कपड़ों की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको करना र्सिफ इतना होगा कि नींबू के कुछ बूंद को एक बाल्टी पानी में डालना होगा। जिसके बाद आप अपने ऊनी कपड़ों को करीब 20 मिनट तक इस पानी में डालकर छोड़ दे। 20 मिनट बाद आप साफ पानी से अपने कपड़ों को धो ले। आपका ऊनी कपड़ा मिनटों में साफ हो जाएंगा।

ये भी पढ़ें: काले दाग-धब्बे बिगाड़ रहे हैं आपकी खूबसूरती तो अपनाएं ये 3 देसी नुस्‍खे

धूप में डाले-
ऊनी कपड़ों को आप धूप जरूर दिखाएं। धूप ना दिखाने के कारण ऊनी कपड़ों से अजीब सी बदबू आने लगती हैं। ऊनी कपड़ो को आप धूप अवश्य ही दिखाएं। धूप दिखाने से बदबू गायब हो जाती हैं। लंबे समय से बंद होने के कारण कपड़ों से गंध आने लगती हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर्स का सेक्स चेंज कराएगी राजस्थान सरकार, जानें इसके बारें में सबकुछ

कॉफी पाउडर-
आप कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती है। कॉफी पाउडर का पोटली बनाकर आप अपने ऊनी कपड़ों के बीच में उन पोटली को डाल सकती हैं। ऐसा करने से आपके ऊनी कपड़ों की गंध गायब हो जाएंगी और आप मिनटों में अपने ऊनी कपड़े की सफाई कर सकती हैं।

और पढ़ें: 
दिल्ली में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें एप्लाई

सानिया-शोएब मलिक के रिश्तों में आई दरार, जानिए पाक मीडिया में कैसी चल रही है खबरें

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।