IRCTC लेकर आई बुजुर्गों के लिए खास धार्मिक यात्रा पैकेज, 2 महीने में 6 टूर, यहां जानिए पूरी डिटेल्स?

24

भारत गौरव ट्रेन के जरिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खास तीर्थ यात्रा पैकेज लॉन्च (Bharat Gaurav Train) किया गया है। इस पैकेज के तहत बुजुर्ग श्रद्धालु सिर्फ दो महीनों में देशभर के छह प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। यात्रा का खर्च लगभग 20 से 25 हजार रुपये रखा गया है, जिससे कम बजट में लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को आरामदायक और किफायती धार्मिक यात्रा उपलब्ध कराना है। यात्रियों को ट्रेन में भोजन, ठहरने और यात्रा से जुड़ी कई सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात यह है कि नेपाल दर्शन के साथ लोग अपने क्षेत्र से भी भारत गौरव ट्रेन का नया टूर पैकेज बुक करा सकते हैं।

2 महीने में 6 धार्मिक यात्राओं का आयोजन

  1. पहली यात्रा 1 जून से शुरू होगी, जिसमें द्वारका समेत चार धाम की यात्रा कराई जाएगी। यह 10 रात और 11 दिन का टूर होगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।

2. इसके बाद 12 और 24 जून को नेपाल दर्शन के लिए दो अलग-अलग यात्राएं शुरू होंगी। यह यात्रा 9 रात और 10 दिन की होगी, जिसमें यात्री जनकपुर, काठमांडू और पशुपतिनाथ मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

3. वहीं 13 जून से माता वैष्णो देवी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु कटरा, वैष्णो देवी भवन और आसपास के धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।

4. इसके अलावा 14 जुलाई से दक्षिण भारत यात्रा भी शुरू होगी। 12 रात और 13 दिन की इस यात्रा में यात्री रामेश्वरम, मदुरै, तिरुपति बालाजी और अन्य प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Rainbow Mountain क्यों बन रहा है टूरिस्ट्स का फेवरेट डेस्टिनेशन? जानिए कब जाएं घूमने

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

  • ट्रेन से पूरे सफर की व्यवस्था
  • 3-स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा
  • शुद्ध शाकाहारी खाना
  • घूमने के लिए एसी बस की सुविधा
  • ट्रैवल इंश्योरेंस
  • टूर गाइड की मदद
  • सफाई और सुरक्षा की सुविधा

बुकिंग कैसे करें?
इस टूर पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट से या IRCTC के रीजनल कार्यालयों से कर सकते हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भारत गौरव ट्रेन में बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और खानपान की बेहतर व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।