शादी करने वाले पार्टनर से जरूर पूछ लें ये 6 सवाल, नहीं होगी परेशानी

0
926

लाइफस्टाइल डेस्क: शादी करने के पहले हम बहुत सारी चीजें देखते हैं जैसे पैसा, घर-परिवार आदि लेकिन अगर आपका पार्टनर अच्छा है इन सब चीजों की आपको जरूरत नहीं पड़ती। फिर भी कई बार रिश्तों में देखा जाता है कि कुछ समय के बाद मनमुटाव शुरू हो जाते हैं। जिसके बाद आपको अपनी नजरअंदाज की गई कई चीजों पर पछतावा होता है। आइए जानते हैं वे क्या चीजें हैं जो शादी से पहले आपको जान लेनी चाहिए। ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

1. पार्टनर का मानसिक रूप से तैयार होना बहुत जरूरी है। पता कर लें कहीं आपका पार्टनर माता-पिता या किसी और दबाव में तो शादी नहीं कर रहा है।

2. होने वाले पति की नौकरी के बारे में सही जानकारी होनी बहुत आवश्यक है। कई बार सिर्फ कहने से विश्वास नहीं करना चाहिए। नौकरी ही नहीं, सही सैलरी की जानकारी भी आपको होनी चाहिए।

3. पार्टनर से इस तरह के सवाल भी कर लेने चाहिए कि शादी के बाद वे अलग रहना पसंद करेंगे या फैमिली के साथ।शादी के बाद अगर आप नहीं चाहते कि वे आप पर किसी तरह का दबाव बनाएं तो इन सवालों का जवाब जान लेना बेहतर होगा।

4. अगर होने वाला पति नौकरी नहीं करता है तो उनकी निवेश और आर्थिक स्थिति के बारे में पूछें। पता लगाएं कहीं वे किसी और पर निर्भर तो नहीं।

5. अपने होने वाले पार्टनर की पसंद और नापसंद को जानने की कोशिश करें। हो सकता उनकी कोई आदत या पसंद आपको बिल्कुल नापसंद हो। ऐसी चीजें आगे चलकर झगड़े का कारण बनती हैं।

6. शादी से पहले ही जान लें कि आपका साथी फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोचता है। बच्चे कब और कितने करने हैं ये पता करना बहुत जरूरी है। पहले से जानकारी होगी तो आप खुद को मानसिक रूप से तैयार कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं