केरल के बाद अब दिल्ली में मंकीपॉक्स की एंट्री, अबतक मिले 4 मरीज, जानें यहां सबकुछ

WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर पूरी दुनिया में हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। WHO ने कहा कि ये बीमारी मरीज से स्किन टु स्किन कॉन्टैक्ट करने से या फिर उसे खाना खिलाने से भी संक्रमण फैलता है।

0
595

डेस्क टीम: कोरोना वायरस का खतरा अभी टला भी नहीं कि मंकीपॉक्स (Monkeypox) नामक बीमारी ने और परेशानी बढ़ा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में मंकीपॉक्स के 4 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से तीन की पुष्ठि हो चुकी है एक मरीज की रिपोर्ट आना बाकी है।

monkeypoxmeter.com के डेटा के मुताबिक, भारत समेत 80 देशों में 18,840 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से यूरोप में सबसे ज्यादा करीब 12 हजार लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आए हैं। वहीं, बीमारी से ग्रस्त टॉप 10 देशों में ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, पुर्तगाल, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली और बेल्जियम शामिल हैं। मंकीपॉक्स से इस साल तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर पूरी दुनिया में हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। WHO ने कहा कि ये बीमारी मरीज से स्किन टु स्किन कॉन्टैक्ट करने से या फिर उसे खाना खिलाने से भी संक्रमण फैलता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, बर्तन और बिस्तर छूने से भी मंकीपॉक्स फैल सकता है।

क्या है मंकीपॉक्स?
मंकीपॉक्स एक ऑर्थोपॉक्स वायरस है, जिसमें चेचक (स्मॉल पॉक्स) जैसे लक्षण होते हैं। हालांकि यह अब तक चेचक से कम गंभीर है। यह पहली बार 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में पाया गया था। इंसानों में पहली बार 1970 में मंकीपॉक्स मिला था।

ये भी पढ़ें: Monkeypox Symptoms: क्यों मंकीपॉक्स वायरस से डरी दुनिया, जबकि ये इतना खतरनाक नहीं ! जानें सबकुछ

मंकीपॉक्स के लक्षण-

  • बुखार।
  • शरीर में दर्द।
  • ठंड लगना।
  • थकान और सुस्ती।
  • मांसपेशियों में दर्द।
  • बुखार के समय बहुत ज्यादा खुजली वाले दाने उभर सकते हैं।
  • चेहरे, हाथ और शरीर के बाकी हिस्सों पर चकत्ते और दाने भी निकल सकते हैं।

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स?
मरीज के छूए कपड़े, संपर्क में आयी चीजें, बिस्तर, बर्तन आदि। मरीज या किसी जानवर के संपर्क में आने के बाद खुद को अच्छे से साफ करें। डॉक्टर से संपर्क करें या खुद को आइसोलेडेट रखें ताकि ये बीमारी अन्य लोगों में न फैलें।

कितना खतरनाक मंकीपॉक्स-
अगर आपने सुरक्षा नहीं बरती तो हर बीमारी आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए सुरक्षा ही बचाव है। मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं है। अगर आपको मंकीपॉक्स होता है तो ये 14 से 21 दिनों में ठीक भी हो जाएंगे। मंकीपॉक्स के दौरान आपके शरीर पर दाने होंगे।

संदिग्ध मरीज कौन कहलाएगा?
वे लोग जो पिछले 21 दिनों में मंकीपॉक्स से ग्रस्त देशों की यात्रा कर लौटे हैं और उनमें बीमारी के लक्षण हैं, उन्हें संदिग्ध मरीजों की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। लक्षणों में शरीर पर मवाद से भरे दाने, तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और सूजी हुई लिंफ नोड्स शामिल हैं। संदिग्ध मरीज किसी भी उम्र या जेंडर का हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 15 दिन में 15 देशों तक पहुंचा मंकीपॉक्स, भारत में जारी हुआ वायरसअलर्ट, जानें क्या है लक्षण

संभावित मरीज कौन कहलाएगा?
वह व्यक्ति जो संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया हो या संक्रमित मरीज की छुई हुई चीजों या उसके फिजिकल कॉन्टैक्ट में आया हो, वह मंकीपॉक्स का संभावित मरीज हो सकता है। सरकार के अनुसार, ऐसे लोगों पर संपर्क में आने के अगले 21 दिन नजर रखी जाएगी।

मंकीपॉक्स को लेकर भारत सरकार ने क्या कहा?
सरकार ने राज्यों को पॉइंट ऑफ एंट्री यानी यात्रियों के आने की जगहों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यहां निगरानी रखने वाली टीम से लेकर डॉक्टर्स, सभी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, जिन भी लोगों में लक्षण पाए जाएंगे, उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को मंकीपॉक्स के लिए अलग से अस्पताल निर्धारित करने को कहा है। यहां बीमारी के दौरान मरीजों को आइसोलेट करने और उनके इलाज की सुविधाओं का बंदोबस्त किया जाएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं