Chalo Lakshadweep: मालदीव को टक्कर देते हैं लक्षद्वीप के ये 5 आइलैंड, जानें इनके बारें में सबकुछ

लक्षद्वीप भारतीय महासागर में स्थित एक समूचा द्वीप समूह है जो कि भारत के केरल राज्य के निकट स्थित है। इसमें कुल 36 छोटे-छोटे द्वीप हैं

0
442

हाल में ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप (lakshadweep) की तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा था कि लक्षद्वीप में मौजूद आइलैंड (Island) की खूबसूरती को निहारने आपको भी जरूर पहुंचना चाहिए। नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद ‘लक्षद्वीप कीवर्ड’ ने गूगल सर्च में 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 20 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब गूगल में पूरी दुनिया में लक्षद्वीप को सर्च किया जा रहा है।  हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

पीएम मोदी के लक्षद्वीप (lakshadweep) दौरे को लेकर इतना गूगल सर्च नहीं होता लेकिन इस मामले में मालदीव के मंत्रियों के साथ-साथ अन्य कैबिनेट सदस्यों और सरकारी अधिकारियों की दखलअंदाजी ने लोगों को लक्षद्वीप के प्रति प्यार और मालदीव के प्रति नफरत को पैदा कर दिया।

इंडियन आइलैंड बनाम मालदीव आइलैंड की बहस में सिर्फ आप लोग ही नहीं, बल्कि बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं। इस समय सोशल मीडिया X पर भारत आइलैंड वर्सेस मालदीव आइलैंड ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत में कौन-कौनसे आइलैंड हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको भारत के 5 सबसे खूबसूरत और चर्चित आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिकसी खूबसूरती के आगे मालदीव के कई आइलैंड फीके हैं। अगर आर्टिकल पसंद आए तो शेयर जरुर करें। ताकि सभी भारतीयों तक ये खबर पहुंचें।

लक्षद्वीप के बारें
लक्षद्वीप भारतीय महासागर में स्थित एक समूचा द्वीप समूह है जो कि भारत के केरल राज्य के निकट स्थित है। इसमें कुल 36 छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिनमें से कुछ जनसंख्या से भरे हैं और कुछ अनुपस्थित हैं। इन द्वीपों का सबसे बड़ा द्वीप है कवर्राट्ती, जो अधिकांश लोगों की आबादी के लिए निवास स्थल के रूप में प्रयोग होता है। यहां के द्वीपों की सुंदरता, साफ पानी, और सैर सपाटे क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध हैं।

ये भी पढ़ें: स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट हैं ये खूबसूरत जगह, एडवेंचर के शौकीन इस गर्मी यहां जाएं…

लक्षद्वीप भारतीय प्रशासनिक संगठन रूप में एक अलग से शासित प्रदेश है। यहां का प्रमुख अर्थव्यवस्था पर पर्यटन और नौकरीयों पर आधारित है। लक्षद्वीप की जलवायु उष्णकटिबंधीय होती है और यहां के लोग प्रायः समुद्री जीवन पर निर्भर करते हैं। यहां के द्वीपों पर घूमने के लिए प्राकृतिक सौंदर्य, समुद्री जीवन, और जलमग्न विशेषताएं हैं जो दर्शकों को आकर्षित करती हैं।


लक्षद्वीप के फेमस आइलैंड

हैवलॉक द्वीप (Havelock Island, Andaman)
हैवलॉक द्वीप सिर्फ अंडमान और निकोबार का ही नहीं, बल्कि भारत का भी एक बेहतरीन द्वीप माना जाता है। कहा जाता है कि इस द्वीप के आगे मालदीव और थाईलैंड स्थित आइलैंड की खूबसूरती भी फीकी लगती है। समुद्र के नीले पानी, सफेद रेत, आसपास मौजूद हरे-भरे जंगल और नजारे हैवलॉक द्वीप की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। समुद्र की हसीन लहरों के किनारे मौज-मस्ती करने वालों के लिए हैवलॉक को स्वर्ग माना जाता है। हैवलॉक द्वीप अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं ये सेंटिनेलिस आदिवासी, जिन्होंने की अमेरिकी की हत्या और छा गए सुर्खियों में

कावारत्ती द्वीप ( Kavaratti Island)
कावारत्ती द्वीप नीले पानी, नीले आकाश, मखमली सफेद रेत और खूबसूरत परिदृश्यों के लिए जाना जाता है। लक्षद्वीप की राजधानी होने के चलते कावारत्ती को सैलानियों के लिए स्मार्ट शहर में भी विकसित किया जा रहा है। यहां सिर्फ खूबसूरती ही निहार नहीं सकते, बल्कि वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है।

मिनिकॉय द्वीप (Minicoy Island)
मिनिकॉय द्वीप की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र में बहते नीले पानी, सफेद रेत और खूबसूरत नजारे इस द्वीप की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मिनिकॉय द्वीप में मौजूद होटल और रिसॉर्ट में मौजूद रात भर पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं। यहां स्कूबा डाइविंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Ayodhya: रात में ऐसा दिखता है भव्य राम मंदिर, देखें ये तस्वीरें

अगत्ती द्वीप (Agatti island) 
अगत्ती द्वीप की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे टॉप हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। समुद्र की हसीन लहरों के प्रेमियों के लिए यहां किसी जन्नत से कम नहीं है। यह खूबसूरत द्वीप करीब 8 किमी में फैला हुआ है और हर तरफ आपको मनमोहक नजारे ही दिखाई देंगे। इसे बेस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Maldives lakshadweep controversy: PM मोदी-भारत पर अपशब्द टिप्पणी के बाद, विदेश मंत्रालय ने लिया एक्शन

रॉस द्वीप ( Ross island)
अंडमान और निकोबार की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम रॉस द्वीप भी करता है। यह एक खूबसूरत आइलैंड होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक आइलैंड भी है। रॉस द्वीप को कई लोग नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वीप के नाम से भी जानते हैं। समुद्र के नीले पानी और सफेद रेत के किनारे पार्टनर, दोस्त या परिवार के साथ सुकून का समय बिताने के लिए परफेक्ट आइलैंड माना जाता है। यहां आप शानदार वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के साथ-साथ यहां आप दर्जन से अधिक प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं। यहां स्थित होटल और रिसॉर्ट में जमकर पार्टी भी एन्जॉय कर सकते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।