निपाह वायरस के खतरे के बीच चर्चा में आया रामबूटन फल, जानें क्या हैं इसकी वजह

केरल में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। तब कहा गया कि उसकी मौत रामबूटन फल खाने की वजह से हुई है. हालांकि, सितंबर 2021 में पता चला कि उस बच्चे की मौत निपाह संक्रमण की वजह से हुई थी।

0
491
रामबूटन फल (rambutan fruit) की चर्चा फिर से होने लगी है। रामबूटन फल यानी नेफेलियम लैपेसियम दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाना वाला सैपिन्डेसी फैमिली का फल है। इसे रामबूटन, पुलासन, हुजराना और रामबुस्तान जैसे नामों से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं निपाह वायरस के फैसले पर इस फल की चर्चा क्यों हो रही है…दरअसर, साल 2021 में केरल में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। तब कहा गया कि उसकी मौत रामबूटन फल खाने की वजह से हुई है. हालांकि, सितंबर 2021 में पता चला कि उस बच्चे की मौत निपाह संक्रमण की वजह से हुई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2018 में इसी जिले से वायरस के प्रकोप की रिपोर्ट और नियंत्रण के बाद केरल में ऐसा पहला मामला था। तब इसकी वजह से 17 लोगों की मौत हुई थी।  यहीं से केरल में निपाह का खतरा बढ़ा था। यही कारण है कि एक बार फिर यह फल चर्चा में आ गया है।

लोग इसे खाने से डर रहे हैं हालांकि, इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ऑफ पूना में इस फल का परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि इस फल में निपाह वायरस नहीं पाया गया था। आपको बता दें, पिछले 36 घंटे से केरल में कोई भी निपाह का नया केस सामने नहीं आया लेकिन सावधानी जरुर बरतें।

ये भी पढ़ें: Alert: निपाह वायरस की देश में दस्तक, अबतक 4 केस में 2 की मौत, जानें इसके बारें सबकुछ

रामबूटन फल के क्या फायदे हैं
 
1. रामबूटन फल में कई विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और आयरन जैसे की पोषकत तत्व और खनिज हैं। इसके सेवन से शरीर कई रोगों से दूर रहता है।
2. रामबूटन फल में विटामिन सी, कैरोटीनॉयड और फेनोलिक यौगिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने का काम करते हैं। इसके सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा कर सकते हैं।
3. रामबूटन फल में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं में रामबाण माना जाता है। हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देने से लेकर पाचन को मजबूत बनाने में इस फल को बेहतर माना गया है।
4. रामबूटन फल में पानी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जिसके सेवन से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है. इस फल को खाने से आप फ्रेश फील करते हैं और ओवरऑल हेल्थ बेहतर बनी रहती है।

5. रामबूटन में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन की छुट्टी कर दिल की सेहत को दुरुस्त रख सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।