कैसे तैयार हुईं रामलला की अद्भुत आंखें? अरुण योगीराज ने अब खोला राज, देखें ये तस्वीर

अरुण योगीराज ने रामलला की प्रतिमा को कर्नाटक के काले पत्थर से तैयार किया है। इसे करकला के नेल्लिकारू गांव से अयोध्या ले जाया गया। ये पत्थर पवित्र माना जाता है

0
163

RamLalla Idol Eyes: अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित की गई रामलला की मूर्ति बनाने वाले कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने उस हथौड़े और छेनी की तस्वीर सार्वजनिक की, जिससे उन्होंने रामलला की आंखें तराशी थीं। योगीराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी शेयर की। हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

योगीराज ​​​​​​ने लिखा- ‘इस चांदी के हथौड़े और सोने की छेनी से मैंने रामलला की दिव्य आंखें बनाईं। सोचा इसे सबके साथ साझा करूं।’ प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला की आंखें पहली बार दिखी थीं। इसे बाद लोगों ने अरुण योगीराज की खूब तारीफ की। योगीराज ने काले रंग के एक ही पत्थर से पूरी प्रतिमा बनाई है। पत्थर को कहीं से जोड़ा नहीं गया है। रामलला की 4.25 फीट ऊंची मूर्ति उनके 5 साल के बाल स्वरूप में हैं। रामलला को पत्थर से बने कमल पर विराजमान दिखाया गया है। मूर्ति पर विष्णु के 10 अवतार, ॐ, स्वास्तिक, शंख-चक्र भी मौजूद हैं।

इससे पहले, अरुण योगीराज ने ही जगदगुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया था, जिसे केदारनाथ में स्थापित किया गया है। इंडिया गेट पर 2022 में स्‍थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी अरुण ने ही बनाई है। PM मोदी भी उनके काम की तारीफ कर चुके हैं।


बता दें, अरुण योगीराज ने रामलला की प्रतिमा को कर्नाटक के काले पत्थर से तैयार किया है। इसे करकला के नेल्लिकारू गांव से अयोध्या ले जाया गया। ये पत्थर पवित्र माना जाता है, इसलिए साउथ इंडिया में इसी से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाई जाती हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।