आज पूरे दिन सूर्यग्रहण का इन राशियों पर रहेगा बुरा असर

0
837

साल का आखिरी सूर्यग्रहण गुरुवार 26 दिसंबर 2019 को लगा। हालांकि ग्रहण अब समाप्त हो चुका है लेकिन इसका असर आज कई राशियों के लिए बहुत अच्छा और बुरा बना रहेगा। भारत के अलावा यह एशिया के कुछ देश, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया में भी ये ग्रहण दिखाई देगा।

क्या होगा राशियों पर प्रभाव

इस बार का सूर्य ग्रहण सभी 12 राशियों के लिए बुरा असर लेकर आ रहा है। इसीलिए सभी लोगों को सावधानी रखनी होगी। किसी भी काम में अति उत्साह न दिखाएं, धैर्य से काम करेंगे तो परेशानियों से बच सकते हैं।

मेष 
ग्रहण के दौरान अपमान होने की संभावना है, इसलिए बुरे कर्मों से बचें।
वृष
शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है, इस स्थिति में अपना ख्याल रखें।

मिथुन
जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। उनकी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धैर्य का परिचय दें।
सिंह
आज आपको किसी चीज की चिंता सता सकती है। मन बिचलित रह सकता है। स्वयं को बिजी रखें।

कन्या
ग्रहण के प्रभाव से किसी तरह का कष्ट हो सकता है। थोड़ा सावधानी रखें।

तुला
धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक जीवन में सुधार होगा।

वृश्चिक
वित्तीय हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए धन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें।

धनु
किसी प्रकार का कष्ट होने की आशंका है। थोड़ा सावधान रहें।

मकर
किसी तरह की हानि होने की आशंका है। सोच-समझकर कदम लेने की जरूरत है।

कुंभ
आपको किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

मीन
आज आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। किसी प्रकार का शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..