शादी से एक रात पहले ये सोचती हैं सभी लड़कियां

0
824

शादी के बंधन में बंधने से पहले लड़कियों के मन में ढेरों सवाल आते और जाते। जिनके जवाब किसी के पास नहीं है। न शादीशुदा लड़की के पास और न ही आपके उन दोस्तों के पास जिनकी शादी नहीं हुई। ऐसे में कई लोगों को मानना है शादी की बात छिड़ते ही लोग सेक्स, बच्चे और घूमने फिरने के बारें में सोचते होंगे लेकिन ऐसा नहीं।

आइए जानते हैं आखिर अपनी शादी से एक रात पहले क्या सोचती हैं सभी लड़कियां। शादी को लेकर हर लड़की के मन में तरह-तरह के अरमान होते हैं। अपनी शादी से एक रात पहले हर लड़की को ये डर जरूर सताता है कि कहीं वो अपनी शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही हैं, क्या मैं शादी जैसी एक बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लायक हो चुकी हूं। क्या मुझे अभी शादी के लिए मम्मी-पापा से और समय मांगना चाहिए था। ऐसे कई सवाल होते हैं जो लड़कियों के मन में चलते रहते हैं।

लड़कियों के मन में हमेशा ये सवाल बना रहता है कि क्या मेरे ससुराल वालें मुझे मेरे मम्मी-पापा की तरह प्यार से रखेंगे की नहीं। क्या वो वाकई मुझे दिल से अपनाएंगे। क्या वे भी उसी तरह से आजादी देंगे जैसे मां-बाप ने दी थी। 

लड़कियां अपने जीवनसाथी के बारें सोचती हैं कि क्या वो उनका उनकी हर परिस्थिति में साथ निभाएंगा जो उसने शादी से पहले ढ़ेरो वादे किए थे।  वह ये भी सोचती हैं कि क्या मेरा चुनाव मेरे जीवन के लिए ठीक रहेगा की नहीं।   

हर लड़की के मन की सबसे बड़ी चिंता उसके पिता को लेकर होती है। उसके बाद उसके पिता का ख्याल कौन रखेंगा। वह अपने पिता से शादी के बाद दिल खोलकर अपना दर्द या बातें शेयर कर पाएंगी या नहीं। इसके अलावा लड़की के मन में शादी पर होने वाले खर्चों के बारे में भी सोचती हैं। हर लड़की ये सोचती है कि कहीं मेरी शादी मेरे पापा पर बोझ तो नहीं बन रही। कहीं मैंने अपनी शादी पर जरूरत से ज्यादा खर्च तो नहीं किया है? 

लड़कियों को शादी की एक रात पहले ये ख्याल भी जरूर आता है कि अगर वो पहले ही दिन पति से कहेंगी कि वो सेक्स करने में अभी सहज फील नहीं कर रही हैं तो कहीं इस बात का बुरा असर उनके नए रिश्ते पर नहीं पड़ेगा। कही उनका पति उनसे अलगाव की भावना तो पैदा नहीं कर लेगा। ऐसी कई बातें हैं जो एक लड़की शादी से एक रात पहले नहीं बल्कि तब से सोचना शुरू करती है जब उसका बंधन किसी अन्य परिवार से जुड़ जाता है।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं