Dhanteras 2023: इस धनतेरह पर करें अपनी राशि के अनुसार शॉपिंग, नहीं होगी पैसे की तंगी

इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन को समृद्धि के दिन के रूप में भी मनाया जाता है। धन और समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन मंत्रों के साथ देवी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा आराधना की जाती है।

0
204

Dhanteras 2023: हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली आने वाला है। इस त्यौहार की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा आराधना करने का विधान है। इसके साथ ही इस दिन सनातन धर्म को मानने वाले लोग नए बर्तन और आभूषण की खरीदारी भी करते हैं।

इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन को समृद्धि के दिन के रूप में भी मनाया जाता है। धन और समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन मंत्रों के साथ देवी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा आराधना की जाती है। इतना ही नहीं इस दिन जातक अगर शुभ मुहूर्त में अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं की खरीदारी करते हैं तो साल भर धन संपत्ति में वृद्धि होती है। अगर आप भी ऐसा मानते हैं तो इस धनतेरह पर करें अपनी राशि के अनुसार खरीदारी…

ये भी पढ़ें: Gold-silver Price Today: दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें आज का भाव

मेष राशि : मेष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन की खरीदारी करना चाहिए।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक को धनतेरस पर आपको कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ रहेगा।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में मोती जड़ित अंगुठी खरीदना शुभ माना जाता है।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सोना खरीदना चाहिए।

ये भी पढ़ें: UPSC ने असिस्टेंट डायरेक्टर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीदना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानिए इस हफ्ते कौन सी 6 राशियां रहेंगी लकी और अनलकी

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को धनतेरस वाले दिन स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीदना चाहिए।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए।

(नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है पंचदूत इसकी पुष्टि नहीं करता है)


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।