Year Ender 2023: पहली पसंद बना दक्षिण भारत, इन 6 जगहों पर सबसे ज्यादा पहुंचे टूरिस्ट

इस साल 2023 में पर्यटकों के लिए दक्षिण भारत में कर्नाटक घूमने के लिए पसंदीदा जगहों में से एक रही। जहां मनमोहक चाय के बगान, खूबसूरत समुद्री तट और कल कल करते झरने सैलानियों के सफर को यादगार बना देंगे

0
369

Year Ender 2023: नए साल पर अगर आप भी घूमने-फिरने का प्लान बना रहे है तो एक बार विदेश जाने से पहले दक्षिण भारत के कुछ खास पर्यटकों पर नजर घूमा लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2023 में दक्षिण-भारत को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन-कौन सी जगहों पर सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे? चलिए जानते हैं….

1. केरल (Kerala)
भारत के पर्यटन स्थलों में केरल एक प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में से एक है, जहाँ टूरिस्टों के लिए घूमने की कई जगहें हैं। यहां हर साल देश-विदेश से सैलानी बड़ी तादाद में घूमने आते हैं। इस साल 2023 में केरल दक्षिण भारत की सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस रहा, जहां एलेप्पी, मुन्नार हिल स्टेशन, कुमारकोम, कोच्चि और पेरियार नेशनल पार्क जैसी जगहों पर सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे।

2. तमिलनाडु (Tamil Nadu)
सैलानियों के लिए तमिलनाडु एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है। अरब सागर स्थित इस राज्य में कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता से दिल मोह लेने वाली जगहें मौजूद हैं। साल 2023 में यहां की कई ऐसी जगहें रहीं जहां पर्यटक घूमने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। उनमें ऊटी हिल स्टेशन, चेन्नई, मामल्लापुरम और कोडईकनाल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: 72 घंटे में हमेशा के लिए बंद हो जाएगा आपका जीमेल अकाउंट

3. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)
साउथ इंडिया में घूमने के मामले में आंध्र प्रदेश एक खूबसूरत जगहों में से एक है। जहाँ कई ऐसी जगह पर्यटकों के लिए मौजूद है कि उनका सफर हमेशा के लिए यादगार बन जायेगा। साल 2023 में आंध्र प्रदेश में घूमने के लिए कई जगहों को सैलानियों ने काफी पसंद किया, जिनमें विशाखापत्तनम, अराकू घाटी, तिरुपति और हैदराबाद प्रमुख स्थान हैं।

ये भी पढ़ें: Best Schools in India 2023: साल 2023 में इन 10 स्कूलों को मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग

4. कर्नाटक (Karnataka)
इस साल 2023 में पर्यटकों के लिए दक्षिण भारत में कर्नाटक घूमने के लिए पसंदीदा जगहों में से एक रही। जहां मनमोहक चाय के बगान, खूबसूरत समुद्री तट और कल कल करते झरने सैलानियों के सफर को यादगार बना देंगे। इस वर्ष कर्नाटक में पर्यटकों के लिए बेंगलरु, कूर्ग, मैसूर और हम्पी प्रमुख टूरिस्ट जगह रही।

ये भी पढ़ें: कौन है चार्ली मंगर? जिनके सक्सेस फॉर्मूला को इंटरनेट पर सर्च करने में जुटा इंडियन यूथ

5. पुदुचेरी (Puducherry)
दक्षिण भारत के पुदुचेरी में मौजूद पैराडाइज बीच, बोटैनिकल गार्डन और अरबिंदों आश्रम समेत कई टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं. जहाँ इस वर्ष बड़ी तादाद में लोग घूमने के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से मैतेई रिवाजों से की शादी…सामने आई फोटो और video

6. तेलंगाना (Telangana)
तेलंगाना भी साउथ इंडिया में घूमने के लिए बेस्ट राज्यों में से एक माना जाता है, जहाँ इस वर्ष भी देश-विदेश से पर्यटकों की एक बड़ी तादाद अपने सफर को यादगार बनाने के लिए पहुंचे। जिसमें हैदराबाद, वारंगल, निजामाबाद और आदिलाबाद प्रमुख पर्यटक स्थल रहे।

इस जरुरी आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।