– 10 अगस्त के श्जेल भरो आंदोलनश् को सफल बनाने का किया आह्वान, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
हनुमानगढ़। राजस्थान सीड्स कॉर्पाेरेशन मजदूर यूनियन (सीटू) का 10वां जिला सम्मेलन रविवार को जनशक्ति भवन, हनुमानगढ़ में आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत यूनियन का झंडारोहण कर जनवादी आंदोलनों में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव कामरेड शेर सिंह शाक्य ने मजदूर वर्ग की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है।
सम्मेलन में विभिन्न बिरादराना संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अपने विचार रखे। कामरेड रिछपाल सिंह राठौड़, हरजी वर्मा, शोपत राम, संदीप बसौड़, बारिश अली तथा गुरदेव राम ने सम्मेलन को बधाई देते हुए मजदूर आंदोलनों में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। इसके पश्चात यूनियन सचिव ने बीते एक वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। रिपोर्ट पर हुई चर्चा में 17 साथियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न सुझाव दिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































