भारत में एंड्रॉयड फोन्स पर हर घंटे 45 हजार साइबर हमले, ये 8 शहर बने सायबर हमलों के हॉटस्पॉट

सबसे ज्यादा एंड्रॉयड फोन्स पर हर घंटे 45 हजार मालवेयर हमले दर्ज हुए हैं। ये घटनाएं मंत्रालय की कंप्यूटर इमरजंसी रिस्पॉन्स टीम ने दर्ज की हैं।

0
401

Cyber attacks Indian: केंद्र सरकार के पास मौजूद 140 करोड़ भारतीयों के निजी डेटा में सेंध की घटनाएं बढ़ रही हैं। खुद सरकार के आईटी मंत्रालय ने संसद में स्वीकार किया है कि बीते 70 महीने में डेटा पर हमले की 165 घटनाएं सामने आई हैं। सबसे ज्यादा एंड्रॉयड फोन्स पर हर घंटे 45 हजार मालवेयर हमले दर्ज हुए हैं। ये घटनाएं मंत्रालय की कंप्यूटर इमरजंसी रिस्पॉन्स टीम ने दर्ज की हैं।

कुछेक बार साइबर अटैक के जरिए घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन डेटा लीक नहीं हो सका। हालांकि, डेटा पर निजी स्तर से हो रही सेंधमारी महामारी की तरह फैल रही है। ऐसा दावा आईटी मंत्रालय की तरफ से किया गया है।

ये भी पढ़ें: 13 साल के बच्चे ने किया अपने माता-पिता पर साइबर अटैक, जानें क्या है गेमिंग डिसऑर्डर

सायबर हमलों के हॉटस्पॉट

शहर कितने हमले
मुंबई 2.70 करोड़
पुणे 1.90 करोड़
बेंगलुरु 1.70 करोड़
चेन्नई 93 लाख

दो नए शहर बने हॉटस्पॉट

सूरत 1.40 करोड़
अहमदाबाद 1.20 करोड़

दो नए हॉटस्पॉट राज्य

तमिलनाडु 2.01 करोड़
तेलंगाना 1.38 करोड़

ये भी पढ़ें: देश में हुआ सबसे बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने लिखा…मुसलमानों से माफी मांगो

कब-कब हुए भारत में चर्चित बड़े साइबर अटैक

  • अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी फर्म रिसिक्योरिटी के अनुसार 81.5 करोड़ देशवासियों का डेटा डार्क वेब में पहुंच चुका है। इसमें फोन नंबर, पते और आधार एवं पासपोर्ट की जानकारियां हैं।
  • कर्मचारी भविष्यनिधि योजना के 20 करोड़ कर्मचारियों का डेटा लीक होने की खबर आई।
  • एम्स के सर्वरों पर हमला, करोड़ों मरीजों का डेटा कंप्रोमाइज।
  • कोविन एप में जमा हुए करीब 100 करोड़ नागरिकों के डेटा लीक होने की बात उजागर हुई।

ये भी पढ़ें: बस में आग, 13 लोग जिंदा जले, बस का रजिस्ट्रेशन एक्सपायर, यहां भी निकला BJP कनेक्शन, देखें VIDEO

मंत्रालय ने सेंधमारी के बावजूद डेटा लीक होने की बात से इनकार किया है। उसका कहना है कि सेंट्रल आइडेंटिटी डेटा रिपॉजिटरी (सीआईडीआर) के पास डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। इस पर हुए हमलों को कई बार नाकाम किया जा चुका है।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।