2017 की झलकियां : विराट-अनुष्का ही नहीं इस साल ये 6 जोड़ियां भी रही चर्चा में…

0
420

साल 2017 ने जाते-जाते एक ऐसी शादी की खुशखबरी दी है, जिसका इंतजार जाने कब से लोग कर रहे थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा के लिए एक दूजे के हो चुके हैं। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की। विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस गांव को एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था। 2017 में कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे लेकिन सबसे ज्यादा जिनकी शादियों की चर्चे हुए वह जोड़ियां ये हैं….

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ-

फिल्म ‘फिर‍ंगी’ में नजर आईं ऐक्‍ट्रेस इशिता दत्‍ता ने 28 नवंबर को मुंबई के इस्‍कॉन मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड वत्‍सल सेठ से शादी कर ली। इशिता की भी शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्‍त ही शामिल हुए। बॉबी देओल, सोहेल खान, अजय देवगन, काजोल जैसे स्‍टार्स वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया

कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से अपने परिजनों और करीबी दोस्‍तों की मौजूदगी में बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से शादी कर ली। दोनों के वेडिंग रिसेप्शन में कई टीवी सिलेब्रिटीज पहुंचे।

zahee and Sagarika

जहीर खान और सागरिका घाटगे

‘चक दे इंडिया’ में नजर आईं ऐक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे ने 23 नवंबर को जहीर खान के साथ उनके मुंबई के लोअर परेल स्‍थ‍ित घर पर शादी कर ली। इस शादी में भी दोनों के परिवार और करीबी दोस्‍त ही मौजूद थे। दोनों ने इसे पहले मई में ग्रैंड एंगेजमेंट की थी।

भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर में शादी के बंधन में बंधे। चोरी-चुपके की शादी और डेटिंग की खबरों ने भुवी की शादी में रूचि जगा दी। बता दें भुवनेश्वर और नुपुर की एक इंस्ट्राग्राम फोटो खूब वायरल हुई, जिसके बाद नुपुर को इंटरनेट पर खूब सर्च किया।

naga-chaitanya-samantha-640x480-81496984251-1507882960

नागा चैतन्य और सामंथा

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य एक्ट्रेस सामंथा ने इसी साल शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी एकदम सिंपल की गई थी इसके बावजूद 10 करोड़ से ज्यादा का खर्चा आया । इसी के साथ कपल्स का शादी से पहले 40 दिन का हनीमून का ऐलान करना फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया। बता दें नागार्जुन के बेटे की शादी की गॉसिप विराट-अनुष्का की शादी से भी ज्यादा हुई।

नील नीतिश और रूक्मिणी सहाय

बॉलीवुड एक्टर नील नीतिश मुकेश ने हिंदू रीति-रिवाज से 9 फरवरी को उदयपुर में रुक्मिणी सहाय से शादी की। इस दौरान सगाई, मेहंदी, संगीत और ग्रैंड रिसेप्शन का भव्य आयोजन किया गया।

अलविदा 2017-
2017 की झलकियां: साल के 8 बड़े चर्चित अपराध, जिनसे दहल गया था देश
2017 की झलकियां: इन 6 खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान…
2017 की झलकियां: इन 18 हस्तियों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा
2017 की झलकियां: इस साल ट्विटर पर छाई रहीं हमारी विदेशमंत्री…
2017 की झलकियां: एक नजर पीएम नरेन्द्र मोदी की यात्राओं पर
2017 की झलकियां: इस साल के सबसे बड़े चर्चित विवाद
2017 की झलकियां: इस साल हुए 8 बड़े आतंकी हमले…

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)