2017 की झलकियां: इस साल हुए 8 बड़े आतंकी हमले…

0
365

आतंकवादी हमलों का सामना करने वाला भारत दुनिया का तीसरा बड़ा देश है। आतंकवादी हमले झेलने में पड़ोसी देश पाकिस्तान का नंबर चौथा है जबकि इराक और अफगानिस्तान पहले और दूसरे स्थान पर हैं। यह रिपोर्ट अमेरिकी विदेश मंत्रालय के लिए काम करने वाली संस्था एनसीएसटीआरटी ने इस साल जुलाई में जारी की थी। यहां पढ़िए इस साल के बड़े हमले…

मिस्र में आतंकी हमला-
उत्तरी सिनाई प्रांत में आतंकवादियों ने जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर हमला किया जिससे करीब 235 नमाजियों की मौत हो गई और 109 अन्य घायल हो गए।

अमरनाथ में आतंकी हमला-
इस साल जुलाई में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया। हमले में 7 लोगों की मौत हुई और 19 घायल हुए। हैरानी की बात ये रही है कि 80 हजार जवानों के बीच आंतकवादियों ने अपनी साजिशों को अंजाम दिया।

बार्सिलोना में आतंकी हमला-
स्पेन के बार्सिलोना शहर की एक व्यस्त फुटपाथ पर अचानक एक वैन चढ़ गई और 13 लोगों की जान चली गई। 100 से ज्यादा लोग इस घटना में घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली।

अमेरिका में आतंकी हमला-
अमेरिका के लास वेगस स्ट्रिप पर चल रहे एक संगीत समारोह में हुई गोलीबारी में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए। पुलिस ने आरोपी हमलावर की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के तौर पर की। हमले के दौरान ही जवाबी कार्रवाई में स्वैट टीम ने आरोपी स्टीफन पैडॉक को मार गिराया है। इस हमले की चारों तरफ कड़ी आलोचना की गई।

न्यूयॉर्क में आतंकी हमला-
न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में नंवबर महीने में ट्रक ड्राइवर ने पैदल चलने वालों और साइकिल लेन में लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। बता दें इस साल अमेरिका में प्राकृतिक आपदाओं के साथ आंतकी घटनाएं भी काफी हुई।

कश्मीर में आतंकी हमलें-
पिछले साल की बुरहान वानी और सर्जिकल स्टाइक जैसी बड़ी कार्रवाई के बाद लगातार जम्मू-कश्मीर आंतकी हमलों से सुलग रहा है। गृह मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक, अक्तूबर तक सीमा पार से हुई गोलीबारी में कुल 79 स्थानीय नागरिक और 67 सुरक्षा कर्मी घायल हुए और कई जवानों ने अपनी जान भी गंवाई। इस साल पुलवामा, इंटरनेशनल बॉर्डर सांबा, बांदीपोरा, सुंदरबनी, राजौरी, कृष्णाघाटी, बडगाम, श्रीनगर में BSF के कैंप पर हमला, पुंछ, शोपियां आदि जगहों को आंतकियों ने अपना निशाना बनाया।

सुकमा नक्सली हमला-
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए। यह इस साल का सबसे बड़ा हमला है। देश के 100 जिले नक्सल प्रभावित हैं। जिसमें सुकमा भी एक है।  हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवान शहीद हो गए हैं। हमले में छह जवान घायल भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें:
   –जब विराट को छोड़, अनुष्का ने लगाए शिखर धवन संग ठुमके, यहां देखें रिसेप्शन की वीडियो
 यूथ को भारी-भारी डिग्रियों से बेहतर लग रही है फेलोशिप, जानिए कैसे बनाएं इसमें करियर…
– 1 लाख रुपये तक सस्ती कार खरीदने का है मौका, ऑफर केवल 9 दिनों के लिए
 न्यूईयर धमाका: 30 दिसंबर तक मोटोरोला के सभी स्मार्टफोन्स सस्ते, जल्दी कीजिए
 जब विराट को साइड कर सास-ससुर के आगे मुंह में नोट दबाकर नाची अनुष्का शर्मा, देखिए Video
–  प्रेम प्रसंग में लड़की को बीच बाजार में तेल डालकर जलाया, देखें तस्वीर
  – जब संसद में बोलने नहीं दिया सचिन को तो फेसबुक पर कही मन की बात, देखिए ये शानदार Video
सलमान खान से नाराज वाल्मीकि समाज, जयपुर-कोटा के सिनेमाघरों में तोड़फोड़
 दिल्ली का रामरहीम फरार, राजस्थान के कई आश्रमों पर पड़े छापे
– सवाई माधोपुर में यात्रियों से भरी बस बनास नदी में गिरी, 35 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें
 Airtel ने 1200 में लॉन्च किया 4G स्मार्टफोन, जानिए क्या है खास
 लड़कियों के टूटे दिल, विराट कोहली के बाद पांड्या रचाएंगे गुपचुप शादी, देखिए तस्वीरें

अलविदा 2017-
2017 की झलकियां: साल के 8 बड़े चर्चित अपराध, जिनसे दहल गया था देश
2017 की झलकियां: इन 6 खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान…
2017 की झलकियां: इन 18 हस्तियों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा
2017 की झलकियां: इस साल ट्विटर पर छाई रहीं हमारी विदेशमंत्री…
2017 की झलकियां: एक नजर पीएम नरेन्द्र मोदी की यात्राओं पर
2017 की झलकियां: इस साल के सबसे बड़े चर्चित विवाद

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)