कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी उमंग 2021 आयोजित

0
514

संवाददाता भीलवाड़ा। महाप्रभु स्वामी रामचरण कन्यामहाविद्यालय में मंगलवार को बी.एड.व डी.एल.एड.की छात्राओ द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के नव प्रवेशित प्रथम वर्ष की छात्राओ को तिलक लगाकर भारतीय परम्परा के अनुसार स्वागत किया। फ्रेशर पार्टी का शुभारम्भ प्राचार्य डाँ. आशा यादव व प्रधानाध्यापक परमेश्वर सुथार ने सरस्वती माता को तिलक व माल्यार्पण करके किया।महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. आशा यादव ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में अवगत करवाया।फ्रेशर पार्टी उंमग-2021 का आयोजन किया। इसमे छात्राओं ने खूब धमाल किया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने कई प्रकार की प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता की और प्रतिभा का प्रदर्शन किया| मुख्य रूप से मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक सहायक ओम प्रकाश कुमावत, रूचि राठौड, रेहाना परविन, मधुलिका सक्सेना, बंशीलाल छीपा, नटवर शर्मा, बालमुकन्द छीपा, किशनगोपाल स्वर्णकार, बालकृष्ण जोशी, ओमप्रकाश वर्मा, अभिषेक बसेर, बृजेश दाधीच थे। बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा गायत्री सुथार व डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा दक्षिता तिवाडी मिस फ्रेशर रही। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संकाय सदस्यों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आशा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक सदस्य उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।