शरद पूर्णिमा पर बालाजी महाराज को 51 किलो केसरयुक्त खीर का लगाया भोग

0
377

संवाददाता भीलवाड़ा। बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के भटेडा गांव में श्री बजरंग नवयुवक मंडल के युवाओं द्वारा शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शुक्रवार रात्रि में 51लीटर दूध से केसर युक्त खीर का प्रसाद तैयार किया गया।वहीं अन्य भक्त जनों द्वारा मंदिर परिसर में रामधुनी सत्संग का आयोजन भी किया गया। रात्रि 12:00 बजे के बाद बालाजी महाराज की महाआरती कर पुजारी राजू दास वैष्णव व पूज्य संत श्री श्री 108 श्री रामप्रिय दास जी महाराज द्वारा बालाजी महाराज को भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद खीर के प्रसाद को भक्तजनों में वितरण किया गया। इस दौरान दिनेश कुमार सुवालका अपलेश गर्ग हनुमान तेली दुदाराम गुर्जर भगवती कटवाल मधुसूदन प्रहलाद राजेंद्र सिंह शत्रुघन सिंह तथा अन्य कई भक्तगण व महिलाएं भी मौजूद थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now