आप को पता हैं कि फ़िल्मी कलाकार, खिलाडी या कारोबारियों द्वारा लाखों-करोड़ों रुपए दान करने के किस्से आपने सुने होंगे । आज हम आपको एक आम आदमी की कहानी बता रहे हैं जिसने अपनी ज़िन्दगी भर की कमाई भारतीय सेना के नाम कर दी । ये उस आम आदमी की कहानी हैं जिसने 1 करोड़ रूपये दान में दे दिए ।
84 साल के एक रिटायर्ड क्लर्क और उनकी पत्नी ने जवानों के लिए वो काम किया है, जिसे सुनकर सिर सम्मान से झुक जाए। सेलीब्रिटी और उद्योगपतियों की लिस्ट से बाहर इस आम दंपति ने अपनी जीवनभर की कमाई और बचत के एक करोड़ रुपए सेना के नाम कर दिए हैं। सीमा पर हमारी सुरक्षा के लिए गोली खाते, सबकुछ छोड़कर देश पर जान लुटाते जवानों के लिए इस दंपति ने अपनी कमाई दे दी।
सेना के नाम जिंदगीभर की कमाई –
जनार्दन भट्ट भावनगर के रहने वाले रिटायर्ट क्लर्क है । उन्होंने और उनकी पत्नी ने फैसला किया कि बचत का पैसा और जीवनभर की कमाई सेना को समर्पित की जाए। दंपति आए दिन न्यूज चैनल और अखबारों में सीमा पर हालात और हमारे जवानों की हालत देख रहे थे कि कैसे वो चुनौतियों के सामने डट कर खड़े हैं। लिहाजा उन्होंने एक करोड़ रुपए नेशनल डिफेंस फंड में जमा कराया।
क्यों किया इतना बड़ा दान? –
उन्होंने ये फैसला किसी के कहने पर नहीं लिया, उन्होंने भी आपकी और हमारी तरह सीमा पर आर्मी के जवानों के शहीद होने की खबरें देखीं और देखा कि किस तरह बढ़ते आतंक की वजह से देश परेशान है। यह सब देखने के बाद उनके मन पर इसका ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी 1 करोड़ रुपए नेशनल डिफेंस फंड को दान कर दी। उन्होंने कई फंड में निवेश किया था, जिससे उन्होंने काफी बचत की थी।
पहले भी किया था ऐसा –
जनार्दन भट्ट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क रहे। उनकी जिंदगी और उनकी पहचान एक नेक इंसान के तौर पर होती है। लोग कहते हैं कि उन्होंने कोशिश की कि हर जरूरतमंद को मदद मिले। उन्होंने अपनी बचत का बड़ा हिस्सा बचा कर रखा था। जो सेना को दे दिया। बुजुर्ग जनार्दन ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की मदद की। भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी के दौरान एक यूनियन लीडर की तरह भी जनार्दन भट्ट ने अपने सहकर्मियों की समस्याएं सुलझाईं थीं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम दान में दी हो। इससे पहले भी जनार्दन भट्ट और उनके सहकर्मी ने किसी की मदद के लिए 54 लाख रुपए दान किए थे।
अन्य ख़बरों के लिए http://panchdoot.com// को विजिट करे या निचे कुछ लिंक दिए गए है उनको भी क्लिक कर के पढ़ सकते हैं –
- 7 साल पुराना प्रेमी कर रहा था दूसरी लड़की से शादी, थाने में रचाई शादी
- दुल्हे की हरकत से नाराज़ दुल्हन ने लौटा दी बारात, दुल्हे व अन्य पर मुकदमा दर्ज
- बेरोजगारों के अच्छे दिन आ रहे है, 1 करोड़ नौकरी का चुनावी वादा पूरा करने का एक्शन प्लान
- दुष्कर्म के बाद महज 12 वर्ष की उम्र में मां बनी छात्रा को स्कूल कर्मियों के व्यवहार से तंग आकर छोड़ना पड़ा स्कूल
- बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, सैलरी है 45,000 रुपए
- अखिलेश का खुलासा, पिता मुलायम ने क्या कहा था पीएम मोदी के कान में?
- दुनिया की इन महंगी पानी की बोतलों के सामने विराट कोहली का 600 का पानी कुछ भी नहीं
- इंडियन क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च, देखिए साल 1996-2017 तक बदलते रंग
- Video: पीएम मोदी की इससे बढ़िया मिमिक्री आपने पहले कभी नहीं देखी होगी!
- ये गलतियां नहीं करेंगे तो आसानी से मिल जाएगा अमेरिकी वीजा
- पत्नी पर 24 घंटे नजर रखने के लिए पति ने लगाए 8 CCTV कैमरे, CM योगी को भी किया ट्वीट
- कम पैसे में बिजनेस शुरू करने के 8 बेस्ट आइडिया, महीने की 50 हजार कमाई का मौका
- ये हैं आईपीएल इतिहास की 5 सबसे बड़ी हार
- घिरे केजरीवाल: कपिल मिश्रा का बड़ा आरोप, सत्येंद्र जैन से ली 2 करोड़ की घूस
- AAP घमासान: कपिल बोले केजरीवाल ने लिए 2 करोड़, जानिए कौन है ये कपिल मिश्रा ?
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)


































