23 साल के फैयाज को गोलियों से भूना, पांच महीने पहले ही सेना में हुए थे तैनाती

1990 के बाद यह आर्मी का कश्मीर में सबसे बड़ा ऑपरेशन है।

0
492

जम्मू कश्मीर: कश्मीर के शोपियां में बुधवार सुबह एक आर्मी अफसर का शव बरामद हुआ है। लेफ्टिनेंट उमर फयाज़ पैरी को मंगलवार रात को आतंकवादियों के द्वारा किडनैप किया गया था, जिसके बाद अब शोपियां जिले की हरमेन चौक से उनका शव मिला है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। उमर फयाज़ के शरीर पर गोलियों के निशान भी हैं। उमर फयाज़ पैरी शोपियां के ही रहने वाले थे, वे आर्मी में डॉक्टर थे। उन्हें उनके घर से ही किडनैप किया गया था। जानकारी के मुताबिक अपने इलाके में युवाओ के बीच लेफ्टिनेंट फयाज काफी लोकप्रिय थे।

इतना ही नही आसपास जब भी कोई प्रोग्राम होता था तो वे जरूर जाते थे। आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ ऐसी कायराना हरकत पहले भी कर चुके हैं, लेकिन सेना के एक अफसर के साथ हाल के सालों में ऐसी हरकत पहली बार की है। इस घटना को देखने के बाद लगता है कि आतंकियों का मकसद, आम लोगों के बीच अपना डर बिठाना है।

आर्मी चला रही थी सर्च ऑपरेशन
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से लगातार कश्मीर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हाल ही में घाटी में लगातार पुलिस और सेना के जवानों पर हमले से परेशान आर्मी ने अब एक बड़ा अभियान छेड़ा था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने घर-घर जाकर आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे। इसके तहत आर्मी ने लगभग 20 गांवों को घेर लिया था। इस ऑपरेशन में लगभग 4000 से ज्यादा जवान लगे हैं। कहा जा रहा है कि 1990 के बाद यह आर्मी का कश्मीर में सबसे बड़ा ऑपरेशन है।

umar_fayaz_1494392553

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह ही आतंकवादियों ने शोपियां में सेना की एक टुकड़ी पर हमला किया था। हमले में सेना के दो जवान और स्थानीय ड्राइवर घायल हो गए थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया था और जिसके बाद इलाके को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है।

नीचे दिए लिंक को किल्क कर अन्य खबरें पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now