19 साल की मेहनत के बाद, एक भारतीय खुद का बनाया प्लेन उड़ाएगा, देखिए तस्वीरें

0
173

मुम्बई: इतिहास खुद को दोहराता जरूर है ये बात साबित होती हमारी इस खबर से, देखिए 1895 में मुंबई के शिवकर तलपड़े ने अपना बनाया प्लेन उड़ाया था। अब ठीक 122 साल बाद मुंबई के अमोल यादव अपना प्लेन उड़ाने जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार, अमोल यादव पेशे से एयरवेज में डिप्टी चीफ पायलट रह चुके हैं। अमोल ने बताया वह अपने प्लेन के लिए पिछले 6 सालों से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे है।

खबरों के अनुसार अमोल यादव को सर्टिफिकेट दिलाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने खुद पीएम मोदी से मुलाकात की और उनको सर्टिफिकेट दिलाया। अमोल ने अनुसार, उन्होंने इस प्लेन को साल 2011 में बनाकर तैयार कर लिया था। इससे बनाने के लिए उन्हें लगभग 19 साल का लंबा वक्त लगा। अपनी मेहनत से तैयार एयरक्राफ्ट का नाम टीएसी-003 रखा।

दो बार रहे नाकाम-

अमोल ने मीडिया को बताया सबसे पहले 1998 में और दूसरा 2003 में वह दो बार प्लेन बनाने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने कोशिश जारी रखी। साल 2011 में उन्होंने आठ सिलेंडर वाले ऑटोमोबाइल इंजन का इस्तेमाल किया और एयरक्राफ्ट टीएसी-003 बनाया। अमोल ने आगे बताया कि टीएसी-003 का वजन 1450 किलो है। यह 1500 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से टेक ऑफ कर 13 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकेगा। हवा में रफ्तार 185 नॉटिकल मील तक होगी।

amol3_1511216455

अमोल बताते है कि दो बार सफल नहीं होने और पैसे की कमी के चलते उनके भाई ने अपना मकान बेचा जब इससे भी काम नहीं चला तो मां ने अपने मंगलसूत्र तक को गिरवी रखा इससे जितने भी पैसे बने हमने अपने घर की छत पर कामजारी रखा।

amol2_1511216453

आज जब सर्टिफिटेक हाथ में है तो खुशी को बंया करने के लिए शब्द नहीं है। अमोल ने बताया मेक इन इडिया के तहत मुख्यमंत्री के सपर्क में आया और उन्होंने अपनी तरफ से मदद करने की उम्मीद जागाई और आज ये उसका ही परिणाम है।

1511238347-4395

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)