पृथ्वी दिवस पर भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

55

हनुमानगढ़। टाऊन के लिटिलहार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “विश्व पृथ्वी दिवस” के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना था। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने “पृथ्वी बचाओ, भविष्य बचाओ”, “हरियाली अपनाओ”, “अधिक पेड़ लगाओ”, “कम करो, पुनः उपयोग करो, पुनर्चक्रित करो”जैसे विषयों पर अत्यंत सुंदर, रंगीन और संदेशपूर्ण पोस्टर बनाए। उनके चित्रों में पृथ्वी की सुंदरता, पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव, जल संरक्षण का महत्व तथा हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।विद्यालय के डारेक्टर विकास गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि “पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसकी सुरक्षा और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। आज के विद्यार्थी ही कल के जागरूक नागरिक बनेंगे, इसलिए उन्हें अभी से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना अत्यंत आवश्यक है।”विद्यालय के प्रिसिंपल श्रीमती दया गायेल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाती हैं। हमें मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।