व्यापार मंडल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

55

हनुमानगढ़। व्यापार मंडल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 21 व 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में  प्रतियोगिता एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का मुख्य विषय “पृथ्वी की समस्याओं के रचनात्मक समाधान” रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, वनों की कटाई, जल संकट आदि समस्याओं के साथ उनके समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद  एवं निकिता मोदी ने किया तथा समन्वय में मनप्रीत कौर का सहयोग रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. नीलम गौड़, निवेदिता जोशी एवं अनु मुंजाल रहीं, जिसमें शाइना प्रथम, कृतिका एवं टीना द्वितीय तथा दृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. नीलम गौड़, डॉ. महेंद्र सांगवान एवं डॉ. ज्योति यादव रहे, जिसमें कृतिका प्रथम, प्रियांशु द्वितीय एवं जशनदीप तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. नीलम गौड़ ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।