गुरूनानक सर दरबार प्रेमनगर में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव पर विशाल समागम का आयोजन

253

– रागी जत्थों ने गुरबाणी से संगतों को निहाल किया, साध-संगत ने लिया गुरु का आशीर्वाद
हनुमानगढ़। 
गुरूद्वारा गुरूनानक सर दरबार प्रेमनगर, हनुमानगढ़ टाउन में प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य व श्रद्धामय समागम का आयोजन किया गया। प्रातः काल श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग के पश्चात गुरुद्वारा परिसर में खुले दीवान सजाए गए, जिनमें रागी जत्था सुखविंदर सिंह सिंगपुरा (बठिंडा) ने गुरबाणी का रसपान करवाया। उन्होंने गुरु की वाणी का मधुर बखान कर संगतों को आत्मिक आनंद से निहाल किया। उन्होने अपने शब्दो में  कहा सतगुर नानक परगट्या मिट्टी धुंध जग चानन होआ…… सबते वड्डा सतगुरु नानक जिन कल राखी मेरी…जग तारण गुर नानक आया…..  शबद गायन कर माहौल को भगतीमय कर दिया । समागम के पश्चात हैड ग्रंथी भाई जोगिंद्र सिंह खालसा ने अरदास कर क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे की प्रार्थना की। इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, नगर परिषद के पूर्व सभापति सुमित रणवां, कांग्रेस कमेटी के मनीष मक्कासर, पार्षद अर्चित अग्रवाल, नीरज सिंगल और सुमित गर्ग को ‘गुरू घर की बख्शीस’ सरोपा  देकर सम्मानित किया गया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलकरण सिंह ढिल्लो ने बताया कि प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में इलाके की साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खुले दीवानों में रागी जत्थों, हजूरी जत्थों और कथावाचकों ने गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश आज भी मानवता, सेवा, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है  उन्होने कहा  नाम जपो,कीरत करो – वंड छको,। समागम के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गुरूद्वारा पहुंचे और गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। संगत ने बड़ी श्रद्धा से गुरु का प्रसाद (लंगर) ग्रहण किया। गुरूद्वारा परिसर भक्ति भाव से ओत-प्रोत रहा और “सतनाम वाहेगुरु” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर प्रधान बलकरण सिंह ढिल्लो, उपप्रधान अमरजीत सिंह कोड़ा, कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह, सोहन सिंह मरोक, सिगारा सिंह संधा, कुलजीत सिंह जज, पार्षद प्रेम मेघवाल, सुरजीत सिंह कोड़ा, संदीप जिंदल लक्की, जगदीश सिंह मुत्ती, कमलजीत सिंह धंजू, सुरजीत सिंह वजीतपुरिया, नरेश छाबड़ा, राजेंद्र सिंह खालसा सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और संगत से आगे भी गुरू की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।