आप जिलाध्यक्ष व बीकेयू प्रदेश सचिव अपारजोत बराड़ व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

0
130

हनुमानगढ़। सैकड़ों आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आप छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गुरूवार को जंक्शन जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के युथ विंग जिलाध्यक्ष व बीकेयू प्रदेश सचिव अपारजोत बराड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। अपारजोत बराड़ ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवा पार्टी से जुड़े है। उन्होने बताया कि मेरे पड़दादा स्व. सरदार गुरतेज सिंह बराड़ भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भैरोसिंह शेखावत, ओम माथुर के घनिष्ठ मित्र थे।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि अपारजोत बराड़ का परिवार बरसों से पार्टी से जुड़ा क्षेत्र का समाजसेवी परिवार है। उन्होने बताया कि इन युवाओं के पार्टी में जुड़ने से पार्टी को और अधिक मजबूती तो मिलेगी साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेवारी व सम्मान देना जानती है, इसलिये सभी कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से आगामी विधानसभा चुनावों में केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का पन्ना व पेज प्रमुख के माध्यम से प्रचार प्रसार करे जिससे कि पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से विजय मिले और सत्ता में भाजपा की सरकार बन सके।

इस मौके पर आप जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला सचिव नागर मूण्ड, दीपेन्द्र सिंह राजावत, भानु प्रताप भालेरी, रिपुदमन बराड़, अक्षदीप सिंह बुद्धसिंह वाला, जयंत बराड़, रविन्द्र बराड़, दुष्यंत बराड़, मनीष खान, अंकित भादू, रॉकी शेखावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आप छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर किसान मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह बराड़, प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य खेमचंद तेजवानी, जिला मंत्री जसवीर मान, जिला मंत्री विनोद जोशी, नगरमण्डल विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, कृष्ण तायल, मनीष सिंह राठौड़, पवन झुरिया, आनंद सिंह राठौड़, हेतराम वर्मा, शैरी दंदीवाल, गजेन्द्र सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह, विजय स्वामी, संदीप कस्वां,अमन संधू, जयदीप राठौड़, पदम सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now