-आरोग्य भवन में निःशुल्क हड्डी जांच शिविर में हुए अनेकों लोग लाभंावित, अत्याधुनिक एक्यूप्रेशर मशीन का भी हुआ शुभारंभ
हनुमानगढ़। अग्रवाल समाज समिति एवं आयुर्वेद विभाग हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आरोग्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया तथा आमजन के स्वास्थ्य हित में निःशुल्क हड्डी जांच शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम में विधायक गणेशराज बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अग्रवाल समाज समिति के संरक्षक बाबूराम चमड़िया, अशोक गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरपाल गर्ग, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष गोपाल जिंदल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। अतिथियों ने समिति द्वारा संचालित स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। अतिथियों ने अत्याधुनिक एक्यूप्रेशर मशीन का भी शुभारम्भ किया।
समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल ने बताया कि अग्रवाल समाज समिति द्वारा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आरोग्य भवन में आमजन की सुविधा के लिए अत्याधुनिक एक्यूप्रेशर थैरेपी की नई मशीन खरीदी गई है, जिसका लाभ अब शहरवासी निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना समिति की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास जारी रहेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































