मुख्यमंत्री का वादा, अगले माह तक माफ हो जाएगा सभी 29 लाख किसानों का कर्ज

0
298

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले हुए। अब प्रदेश के सभी 29.21 लाख लघु व सीमांत किसानों के 50 हजार तक के कर्ज 15 अगस्त तक माफ कर दिए जाएंगे। इसके लिए अब 30 जून की जगह 15 अगस्त तक शिविर लगाए जाएंगे।

इसके अलावा तीसरी संतान पर नौकरी से वीआरएस नहीं देने, 1650 नए होम गाड्‌र्स की भर्ती कलेक्टरों के जरिये कराने, संस्था व समाजों को रियायती दर पर जमीन आबंटन तथा नर्सिंग ग्रेड-1 और 2 पद को मर्ज करने सहित अन्य फैसले भी किए गए।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि अब तक 4361 कैंप के जरिये 16.56 लाख किसानों के 5077 करोड़ रुपए कर्ज माफ किए जा चुके हैं। शेष 12 लाख 65 हजार किसानों के कर्ज एक माह में माफ कर दिए जाएंगे। इसके अलावा आगामी तीन साल तक राज्य सरकार 2-2 हजार करोड़ रुपए कर्जमाफी राशि के पेटे अपेक्स बैंक को देगी। तब तक के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से 5 हजार करोड़ रुपए का ऋण लेने का निर्णय केबिनेट ने किया, इसमें सरकार गारंटर होगी।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं