Video: जम्मू में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 11 की मौत, 35 घायल

0
720

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई है। खबर लिखने तक 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 35 लोग जख्मी हैं। हादसे के दौरान बस में कितने लोग सवार थे। उनकी फिलहाल क्या स्थिति है। इसकी कोई जानकारी नहीं है।

घायलों को इलाज के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। इससे पहले 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला हुआ था। उस वक्त श्रद्धालुओं से भरी एक बस अमरनाथ से दर्शन करके लौट रही थी। उस दौरान ही अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ था।

हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं 21 लोग घायल हो गए थे। उस बस में ज्यादा श्रद्धालु गुजरात के थे। हमले को लेकर कई तरह की बातें की गई। शुरुआत में कहा गया कि आतंकी सुरक्षा जवानों को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन बस बीच में आ गई। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आतंकी बस को ही निशाना बनाना चाहते थे।

हालांकि, बस के ड्राइवर ने बताया था कि आतंकियों ने बस को ही निशाना बनाया था। ड्राइवर अगर तब बस को रोक लेता तो और लोगों की भी जान जा सकती थी। लेकिन वह लगातार बस चलाता रहा। जिससे आतंकी उसे लगातार निशाना नहीं बना सके। घटना में घायल एक और महिला की आज सुबह मौत हो गई थी। इससे मरने वालों की संख्या आठ हो गई।

जम्मू कश्मीर की पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया था। तौसिफ अहमद नाम का वह शख्स सत्ताधारी पीडीपी पार्टी के विधायक एजाज अहमद मीर का ड्राइवर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, तौसिफ अहमद पुलवामा का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, उसपर आतंकियों से संबंध रखने का आरोप है जिसके लिए उससे पूछताछ की गई। एजाज के अलावा दो और लोगों को पकड़ा गया है। उनपर भी हमले में शामिल होने का आरोप है। तौसिफ को सात महीने पहले ही विधायक एजाज के पास लगाया गया था। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर पुलिस की सिक्योरिटी विंग में था।

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now