Video: सनी लियोन के गाने पर क्रिस गेल का डांस, फैंस को दिया चैलेंज

गेल विश्व में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में तीसरे क्रिकेटर हैं।

0
2619

नई दिल्ली: क्रिस गेल के फैंस उनके हर अंदाज से वाकिफ है। चाहे वो मैदान हो या पार्टी फ्लोर गेल छा जाते है। मगर आजकल उनपर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का भूत सवार हो गया है। गेल ने हाल ही में एक वीडियो इंस्ट्राग्राम पर शेयर की। जिसमें वो ‘लैला मैं लैला’ पर डांस करते नजर आ रहे है।

इस वीडियो में गेल के पीछे हरे रंग का पर्दा नजर आ रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है वो किसी चीज का शूट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जो इस तरह का डांस करेगा उसे वह 5 हजार डॉलर देंगे। ये चैलेंज ना सिर्फ पुरुषों बल्कि महिलाओं के लिए भी है। गेल ने फैंस से कहा है कि वो अपने वीडियो #ChrisGayleDanceChallenge को साथ डालें। टॉप-5 वीडियो को वो अपने पेज पर डालेंगे, जिसमें से दर्शक विजेता चुनेंगे। क्रिस गेल ने विनर का नाम 24 जुलाई को घोषित करने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: भाला फेंकने वाली राजेश्वरी रातों रात बनीं क्रिकेट स्टार, जानिए ये 10 बातें

खबरों के अनुसार वह जल्द फुटबॉल टीम खरीदने के अलावा भारतीय स्टार्टअप्स में पैसा लगाने जा रहे हैं। गेल विश्व में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में तीसरे क्रिकेटर हैं। सिक्सर मशीन के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज भले ही वेस्टइंडीज के लिए बेहद ही कम क्रिकेट खेलता है मगर इन्हें 2017 में अलग-अलग टी20 लीग्स से 4.5 मिलियन डॉलर, जबकि विज्ञापनों से 3 मिलियन डॉलर मिले हैं।

ये भी पढ़ें:  पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या ने लीक किया Ex-Wife के साथ सेक्स वीडियो?

गेल ने 103 टेस्ट मैचों में 60.26 की स्ट्राइक के साथ 7214 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 37 अर्धशतक भी जड़े। वहीं बात अगर वनडे की करें तो इस बल्लेबाज ने 269 मैचों में 17 बार नाबाद रहते हुए 22 शतक और 47 अर्धशतक के साथ 9221 रन बनाए हैं। टी20 में गेल 2 शतक जड़ चुके हैं। इस सिक्सर मशीन ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों (तीनों फॉर्मेट) में 435 छक्के लगाए हैं।

यहां किल्क कर देंखें वीडियो:

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)