कांग्रेस ने भारत बंद कर दिया, मोदी समर्थकों ने ट्विटर पर #CongressDividingindia चला दिया

0
543

सोशल मीडिया से: पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ एक तरफ जहां कांग्रेस ने देश भर में भारत बंद का ऐलान किया है। तो वहीं ऐसे में सोशल मीडिया कैसे शांत बैठ सकता था। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कांग्रेस के खिलाफ ही अब एक हैशटैग चल गया है। #Congressdividingindia के नाम से चलाया जा रहा ये हैशटैग, काफी ट्रेंड कर रहा है। लोग लगातार इसपर मीमस, वीडियो और फोटो के जरीए कांग्रेस की खिल्ली उठाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें Congress dividing india हैशटेग के साथ कई ट्विटर यूजर्स जो सड़कों पर जाकर प्रदर्शन करने में असमर्थ है वह अपने घरों और ऑफिस से कांग्रेस के भारत बंद के खिलाफ ट्वीट कर अपना विरोध जता रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपने राजनीतिक लाभ के लिए भारत को बांटने में लगी हुई है। जबकि कुछ का कहना है कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को बांटने का काम कर रही है। इसी के साथ कुछ लोग 2013 और 2018 में महंगाई की दरों की तुलना करते हुए भी नजर आए। जिसमें आटा-दाल आदि के भाव लिखकर पोस्ट शेयर की।

मीम्स के जरीए कांग्रेस को आंतकवादी पार्टी तक घोषित कर दिया गया। खैर, जो भी हो हम आपको बता दें कि खबर लिखें जाने तक #Congressdivindingindia ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। इसके साथ आपको बताते चले कांग्रेस ने भारत बंद का ऐलान सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रखा था।

भारत बंद पर क्या हाल है सोशल मीडिया का

 

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं