चुनाव जीतने के लिए BJP ने बदल डाली भारत माता !

0
412

नई दिल्ली: भारत माता की तस्वीर आपको याद होगी अगर नहीं है तो जल्दी गूगल करके देख ले क्योंकि जल्द ही आपकी भारत माता बदल दी जाएगी। ऐसा बीजेपी सरकार आगामी महीनों में आने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में करने जा रही है। अभी भी नहीं समझे आप। भई..सरकार चुनाव जीतने के लिए जैसा देश वैसा भेष कहावत पर अमल कर रही है।

दरअसल, एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि खासतौर पर त्रिपुरा चुनावों के लिए तैयार की गई है। इस तस्वीर में भगवा रंग है में भारत के नक्शे में हाथ में तिरंगा लिए त्रिपुरा के पारंपरिक परिधान पहने एक लड़की नजर आएगी। जब तस्वीर वायरल हुई तो बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं द्वारा इस बारें में सवाल पूछे गए उनका कहना है कि ‘पूर्वोत्तर के लोगों में अब भी बाकी देश से अलगाव की भावना नजर आती है।

इसीलिए उन्हें यह अहसास कराने के लिए कि वे भी भारत के हिस्से हें, भारत माता उनकी भी हैं, हम यह विचार अमल में लाए हैं। हर जनजाति की अनूठी संस्कृति और वेशभूषा होती है। हम उनकी इन विशिष्टताओं को भी इस तरह से सम्मानित करने की इच्छा रखते हैं।’

bharat-mata-hd-photo_281117-044948-600x338

मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में त्रिपुरा की चार जनजातियों- देबबर्मा, त्रिपुरी, रियांग और चकमा के पारंपरिक परिधानों में भारत माता को सजाया जाएगा। उनकी ऐसी तस्वीरें भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में दिखेंगी। फिर इस प्रयोग को अन्य राज्यों में भी आजमाया जा सकता है। बता दें सरकार पहले चरण में जिन जनजातियों पर फोकस कर रही है उनका हिस्सा राज्य की कुल आबादी का 77.8 फीसदी है।

गौरतलब है कि त्रिपुरा में फिलहाल लेफ्ट की सरकार है। बीजेपी को टक्कर देने के लिए आईपीएफटी और आईएनपीटी विपक्ष में खड़े हैं। बीजेपी भी किसी भी हालत में यहां अपना अपनी जड़े जमाना चाहती है ऐसे में भारत माता वाला तरीका लुभाने के लिए अच्छा है बाकी फैसला तो जनता कर ही लेगी।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)