वैज्ञानिकों ने खोज निकाला सबसे तेज ग्रह, यहां 7 घंटे में खत्म हो जाता है एक साल

0
486

नई दिल्ली: अंतरिक्ष का नाम आते ही हम रोचक तथ्यों को याद करने लगते है, हम भी आपके लिए ऐसी ही एक खबर लेकर आए है जो रोचक होने के साथ हैरान कर देनी वाली भी है। दरअसल, पिछले काफी समय से वैज्ञानिकों द्वारा ऐसे ग्रह को खोजा जा रहा है जो धरती से बेहतर हो और आखिरकार ऐसा ग्रह मिल भी गया।

Phys.org की खबर के मुताबिक, धरती से भी तेज घूमने वाला ग्रह मिल गया है। यह ग्रह धरती से काफी बड़ा है और यहां विशाल पथ्तरों का भंडार होने के साथ 70 प्रतिशत आयरन भी ज्यादा है। इन सबसे खास बात ये है कि इस ग्रह में हर 7 घंटे में एक साल पूरा हो जाता है हालांकि वैज्ञानिक ये अभी तक पता नहीं लगा पाए कि यहां कितने घंटे का एक दिन होता है।

कैसे मिला ये ग्रह-

केपलर टेलिस्कोप ने ऐसा ग्रह ढूंढ निकाला है जिसमें सात घंटे होते ही साल खत्म हो जाता है। केपलर अब तक 2300 ग्रह की खोज कर चुका है। अब उसने धरती के पास ही इस ग्रह की खोज की है। इसे अंतरिक्ष का सबसे तेज प्लेनिट कहा जा रहा है। इस ग्रह के ऑर्बिट पीरियड महज 6.7 घंटों के लिए ही होता है।

इस प्लेनिट का नाम EPIC 246393474 b है और इस ग्रह का दूसरा नाम C12_3474 b भी है। 2013 में दो रिएक्शन फेल होने के बाद केपलर ने k2 मिशन की शुरुआत की थी। वैज्ञानिकों की मानें तो स्टेलर रेडिएशन के चलते यहां का वातावरण पूरी तरह खराब हो चुका है।

earth

वैज्ञानिक डे-टू-इयर के रेशो से पता लगाने में कामयाब हो पाए हैं कि यहां 7 घंटे का एक साल होगा. यहां का वातावरण भी काफी खराब है, ऐसे में यहां रहना मुश्किल है। फिलहाल वैज्ञानिक इस ग्रह पर रिसर्च कर रहे हैं। बाकी जानकारियां आपको बाद में देंगे।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)