38 साल में 12 सर्जरी, यहां पढ़िए 2 साल से कहा गायब थे आशीष नेहरा

0
314

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। 38 साल के आशीष नेहरा अपने लगभग 19 साल के लंबे क्रिकेट करियर में कई बार उतार चढ़ाव देख चुके हैं। जैसा कि आपको मालूम है भारतीय टीम 7 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 के मुकाबले खेलेगी। कप्तान विराट कोहली की इस टीम में आशीष नेहरा का नाम आना काफी फैंस के लिए खुशी से ज्यादा हैरानी हुई।

आशीष नेहरा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल मैच खेलते हुए चोटिल हुए थे और मई के महीने में घुटने के इलाज के लिए विदेश गए थे। टीम इंडिया के लिए उन्होंने आखिरी टी-20 मैच इस साल फरवरी में खेला था। चोट के चलते आशीष नेहरा ने 2005 में सबसे बुरा दौर था। 2005 में आशीष नेहरा को एड़ी में गंभीर चोट लगी। इसकी वजह से वो टीम से बाहर हो गए थे। खुद नेहरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो साल उनके लिए सबसे खराब समय में से एक था। नेहरा ने ये भी बताया कि तब उनकी गर्लफ्रैंड (अब पत्नी) रुश्मा ने उनकी बहुत मदद की थी।

2 साल तक टीम से बाहर रहे नेहरा ने कहा- “मेरी एड़ी में चोट थी जिसके लिए डॉक्टर्स ने सर्जरी करने के लिए कहा। मैं ये नहीं चाहता था, लेकिन मेरे पास कोई और ऑप्शन भी नहीं था। सर्जरी होने के बाद 6 से 7 हफ्ते का री-हैबिलिटेशन पीरियड था। ये सबसे मुश्किल हिस्सा था। इस दौरान काफी फिजियोथैरेपी होनी थी। घर और जिम पर मैंने काफी एंकल एक्सरसाइज की। इस वजह से मैं 6 महीने ऑस्ट्रेलिया में रहा। कुछ वक्त जर्मनी में भी रहना पड़ा।” इस चोट के कारण नेहरा को करीब दो साल तक टीम से बाहर रहना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: 38 दिन बाद बलात्कारी बाबा की बेटी गिरफ्तार, हनीप्रीत ने किए ये 10 खुलासे

नेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके शरीर में अब तक 12 ऑपरेशन हुए हैं। मजाकिया अंदाज में नेहरा ने कहा कि अब केवल जीभ ही बची है बाकी शरीर के ‘हर’ अंग की सर्जरी हो चुकी है। आपको बता दें कि आशीष नेहरा ने भारत के लिए 120 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 31.72 के औसत से 157 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें: Jio का मिसयूज करने वालों हो जाओ सावधान, कंपनी लाने वाली है ये नया नियम

टी20 में वे भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। नेहरा ने भारत के लिए 26 टी20 मैचों में 21.44 के औसत से 34 विकेट लिए हैं। नेहरा ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में नेहरा ने 3 ओर में 1 ओवर मेडन कराते हुए केवल 24 रन खर्च किए थे। भारत ने ये मैच 75 रनों से जीता था।

अब बस नेहरा और विराट बिग्रेड को इसका इंतजार रहेगा कि वह 2 साल बाद एक बार फिर से क्रीज पर कंगारू को ढेर कर सके हैं।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)