गठिया रोग के प्रति जागरूकता से बदलेगी लोगों की जिंदगी

43

-हनुमानगढ़ के लिए वरदान हैं विकास चौधरी, एक हजार से अधिक घुटनों के सफल ऑपरेशन कर मरीजों को दी राहत
हनुमानगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हनुमानगढ़ में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को विश्व गठिया दिवस के अवसर पर हड्डी रोग विभाग की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गठिया रोग, जोड़ों के स्वास्थ्य, बेहतर गतिशीलता तथा घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हनुमानगढ़ के पदाधिकारियों, संत-महात्माओं तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और फैकल्टी सदस्यों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी, जोधपुर के कुलपति एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, नई दिल्ली के सदस्य डॉ. एम.के. असेरी रहे। विशेष अतिथि एवं वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘सक्षम’ प्रोफेसर दयाल सिंह पंवार उपस्थित रहे। राजकीय मेडिकल कॉलेज हनुमानगढ़ की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत ने संरक्षक के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग की ओर से किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।