नशा मुक्त भारत सप्ताह” के अंतर्गत यू-टर्न नशामुक्ति संस्था में जागरूकता कार्यशाला एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

46

हनुमानगढ़। जिला प्रशासन हनुमानगढ़ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस (26 जून) के उपलक्ष्य में “नशा मुक्त भारत सप्ताह” का शुभारंभ आज 17 जून से यू-टर्न नशामुक्ति एवं पुनर्वास संस्था, हनुमानगढ़ में जागरूकता कार्यशाला एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री विक्रम सिंह ने शपथ दिलाई, तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक श्री जितेंद्र सिंह, और यू-टर्न नशामुक्ति के संचालक संदीप अनेजा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंशुल कुमार, रेशम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गगनदीप और मंजू ने भी भाग लिया।
सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। उप निदेशक श्री विक्रम सिंह ने कहा कि मादक द्रव्यों का दुरुपयोग और अवैध तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा है, और इसे रोकने के लिए हर व्यक्ति की जागरूकता ज़रूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी दी और ई-शपथ के लिए उपलब्ध QR कोड के माध्यम से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।