भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

0
61

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक टाउन नई आबादी स्थित पंचायती धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक को भाजपा प्रत्याशी अमित सहू, नगरपरिषद पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, मण्डल महामंत्री राम कक्कड़, इन्द्र हिसारिया, पार्षद महादेव भार्गव ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के संबंध में अलग अलग जिम्मेदारियां सौपी गई। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ता अमित सहू बनकर प्रत्येक घर डोर टू डोर जाकर प्रचार प्रसार करे। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी ने समस्त कार्यकर्ताओं को अगले 18 दिन तक अपनी पूरी ताकत से प्रचार प्रसार करने की अपील की जिससे कि कड़ी से कड़ी जुडकर भाजपा की सत्ता बन सके। पूर्व नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार की बारिकियों को समझाते हुए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिये। भाजपा प्रत्याशी अमित सहू ने कहा कि भाजपा की सरकार में शुरू हुए विकास कार्य आज दिन तक अटके पड़े है, विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनते ही सतीपुरा फलाईओवर ब्रिज, पेयजल योजना को जल्द से जल्द पूरा करने का काम कर शहरवासियों को सौगात दी जायेगी।

इस मौके पर वार्ड वाईज टीमों का गठन किया गया। संजय सैन, बबली, कृष्ण मिड्ढ़ा, कृष्ण वर्माद्व शिमला मेहन्दीरता, सीता छाबड़ा, रोशनलाल, दीपेश, विरेन्द्र उपाध्याय, गुरचरण सिंह, ओमप्रकाश, सुशील सोनी, नरेश कुमार, राणा, चानणराम चौधरी, दिनेश दत्त शर्मा, सुरेन्द्र छाबड़ा, राजेश मरेजा, सुभाष पटवारी, नरेश सिहाग, मोहन लाल, कृष्णलाल, राकेश मोर्या, धर्मपाल, श्योपत राम स्वामी, दिनेश शर्मा, रमेश कुमार, गजेन्द्र सिंह, गगन खिच्ची, लीलाधर शर्मा, मूलचंद जांगिड़, ओमप्रकाश करड़वाल, कृष्णकांत पारीक, सतपाल मोर्या, राजेन्द्र वर्मा, सीताराम, धर्मपाल, अजीत सिंह, धर्मवीर, सुमित पारीक, संदीप छाबड़ा, अविनाश सेतिया, रामनिवास, महेन्द्र सिंह, विकास नागपाल, रखीराम स्वाम, जयभगवान, हीरालाल, प्रदीप शर्मा, हेमराज भाट, भंवरलाल छिम्पा, केशव सोनी, प्रवीण शर्माद्व सुरेन्द्र वर्मा, ललित मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, ताराचंद, राकेश बिश्नोई, राहुल मुंजाल, पवन मोर्या, कमल सिंह, पवन सैन, महादेव प्रसाद, विकास, सुशील, मनीराम शर्मा, लीलाधर सोनी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।