एल्विश यादव से 3 घंटे चली पूछताछ, नोएडा पुलिस ने फिर बुलाया, जानें क्या-क्या हुए सवाल-जवाब?

नोएडा में रेव पार्टी करने, विदेशी लड़कियों के बुलाने और नशे के लिए सांपों के जहर का इस्तेमाल करने के मामले में एल्विश समेत 6 नामजद आरोपी हैं।

929

सांप का जहर और रेव पार्टी कांड के आरोपी यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) से नोएडा पुलिस ने कल मंगलवार देर रात पूछताछ की। करीब 3 घंटे तक चली इस पूछताछ में एल्विश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया। साथ ही जांच में सहयोग देने का भरोसा दिया है। पूछताछ के बाद एल्विश को घर जाने दिया गया।

पूछताछ के दौरान सांप के जहर ओपियोइड के संदिग्ध उपयोग, रेव पार्टी को लेकर कई सवाल किए गए। डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि एल्विश यादव सांप के जहर मामले में देर रात नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस ने उन्हें दोबारा बुलाया है।

ये भी पढ़ें:  BREAKING NEWS बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव राजस्थान से हुए गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी। एल्विश से उनका आमना-सामना भी कराया जा सकता है। इसके लिए गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस रिमांड के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को अभी तक एल्विश के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस OTT-2 विनर एल्विश का विवादों से है पुराना नाता…जानिए कितनी संपत्ति के है मालिक

जिस दिन पांच आरोपियों को पकड़ा गया, उस दिन एल्विश यादव मुंबई में थे। इसलिए नोएडा पुलिस ने आगे की जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं, जिन्हें मुंबई, दिल्ली और गुड़गांव भेजा गया है। वहीं, सेक्टर 49 के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है।

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव का ये रोमांटिक गाना दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला VIDEO बना, देखें

बता दें कि नोएडा में रेव पार्टी करने, विदेशी लड़कियों के बुलाने और नशे के लिए सांपों के जहर का इस्तेमाल करने के मामले में एल्विश समेत 6 नामजद आरोपी हैं। इस संबंध में सेक्टर 49 में केस दर्ज है। बाद में सेक्टर 20 थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पांच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहांक्लिक करें.. इसके अलावा आप हमेंफेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्रामऔरयूट्यूबचैनल पर फॉलो कर सकते हैं।